Move to Jagran APP

दिनभर छाए रहे बादल, तापमान में एक डिग्री गिरावट

भिवानी रविवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। जिसके चलते अधिकतम ताप

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Jul 2019 01:14 AM (IST)Updated: Mon, 08 Jul 2019 01:14 AM (IST)
दिनभर छाए रहे बादल, तापमान में एक डिग्री गिरावट
दिनभर छाए रहे बादल, तापमान में एक डिग्री गिरावट

जागरण संवाददाता, भिवानी : रविवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। जिसके चलते अधिकतम तापमान में एक डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। वहीं लोगों को चिलचिलाती गर्मी से भी कुछ राहत मिली। बदले मौसम का लोगों ने जमकर आनंद लिया। सुबह शाम के समय पार्कों में भी लोग काफी संख्या में पहुंचे।

loksabha election banner

पिछले काफी दिनों से गर्मी लोगों के लिए परेशानी बनी हुई थी। शनिवार से ही मौसम में परिवर्तन शुरू हो गया था। शनिवार दोपहर बाद आई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाने का काम किया। इसका असर रविवार को भी देखने को मिला। रविवार को दिनभर आसमान में 50 फीसद तक बादल छाए रहे। जिसके चलते चिलचिलाती धूप से लोगों को छुटकारा मिला रहा। वहीं रविवार छुट्टी का दिन होने के चलते व बादल छाए रहने के कारण बच्चे ही नहीं बड़े भी घरों से बाहर निकले व मौसम की राहत का फायदा उठाया। आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं बरसात के बाद किसानों ने भी राहत की सांस ली है। हालांकि अभी और अच्छी बरसात का इंतजार कर रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री मापा गया। वहीं दिनभर में हवा की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटा तक मापी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.