दहेज प्रताड़ना, जान से मारने की धमकी का आरोप, मामला दर्ज
चरखी दादरी: महिला थाना में शहर की एक कालोनी युवती ने अपने पति के खिल
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी:
महिला थाना में शहर की एक कालोनी युवती ने अपने पति के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट, यौन शोषण व जान से मारने की शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता ने ससुराल पक्ष अन्य लोगों पर भी मारपीट व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में वार्ड 12 निवासी युवती ने बताया कि करीब 4 साल पहले वर्ष 2014 में उसकी शादी हुई थी। शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान-दहेज भी दिया था। लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों ने उससे गाड़ी की डिमांड की। जिसे पूरी न करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि इसी बात को लेकर उसका पति गलत तरीके से यौन शौषण करने लगा। जब वह मना करती तो उसके साथ मारपीट की जाने लगी। पीड़िता ने पुलिस शिकायत में अपने ससुर व ननदोई पर भी बदनीयती का आरोप लगाया। उसने बताया कि जब इस बारे अपनी सास से शिकायत की तभी उसने अपनी तीन बेटियों के साथ मिलकर लात व घुस्सों से बुरी तरह से मारपीट की। जब इस बारे युवती ने अपने पति को बताया तभी उसने गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि वह एक बच्ची की मां है और ससुराल पक्ष के लोग उसे बेटा पैदा करने के लिए बार-बार ताने दे रहे हैं। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।