विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चरखी दादरी में जमीनी विवाद में डबल मर्डर, दंपती की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या; आंगन में पड़े मिले शव

Published: Sat, 28 Nov 2026 04:47 PM (IST)

बाढड़ा के काकड़ोली हट्टी गांव में जमीनी विवाद के चलते एक दंपती की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक के बड़े भाई और उसके परिवार पर है।

काकड़ोली हट्टी में जमीनी विवाद में दंपती की हत्या भाई पर आरोप।

काकड़ोली हट्टी में जमीनी विवाद में दंपती की हत्या भाई पर आरोप।

HighLights

  1. काकड़ोली हट्टी में दंपती की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या

  2. जमीनी विवाद के चलते बड़े भाई पर हत्या का आरोप

  3. आरोपित परिवार ऑल्टो कार में फरार, पुलिस अलर्ट पर

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी/बाढड़ा। बाढड़ा उपमंडल के गांव काकड़ोली हट्टी गांव में खेतों में मकान बनाकर रह रहे दंपती की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई।

वारदात का कारण जमीनी विवाद है और हत्या का आरोप मृतक सुंदर सिंह 50 के बड़े भाई व उसके स्वजनों पर है। आरोपित परिवार मकान को ताला लगाकर फरार चल रहा है।

बता दें कि काकड़ोली हट्टी निवासी किसान जगमाल सिंह खेत में मकान बनकार परिवार सहित रहता है। उनके दो बेटे हैं जिनमें मृतक सुंदर छोटा व शमशेर बड़ा बेटा है। दोनों बेटे अपने परिवार के साथ खेत के मकान में ही रहते थे।

शनिवार को पड़ोसियों ने देखा कि सुंदर सिंह व उसकी पत्नी के शव आंगन में पड़े है। उन्होंने पुलिस को सूचित किया तो बाढड़ा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की और मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया। घटना के बाद से मृतक का भाई अपने परिवार समेत गायब है।

ऑल्टो में फरार हुआ परिवार

पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के बाद जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। 20 से अधिक पुलिस नाकों पर जवान मुस्तैद हैं। कयास लगाए जा रहे है कि आरोपित पक्ष सफेद रंग की ऑल्टो में फरार हुआ है। पुलिस को कार का नंबर भी मिल चुका है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।