क्या अपनी मर्जी से मनीषा ने की थी आत्महत्या? CBI रिपोर्ट के खिलाफ याचिका दायर, पिता ने की दोबारा जांच की मांग
मनीषा मौत मामले में सीबीआई की फाइनल रिपोर्ट के खिलाफ उनके पिता संजय ने कोर्ट में विरोध याचिका दायर की ...और पढ़ें
-1790782717695_m.webp)
भिवानी मनीषा मौत मामला: CBI रिपोर्ट के खिलाफ याचिका दायर। फाइल फोटो
HighLights
मनीषा के पिता ने सीबीआई रिपोर्ट के खिलाफ याचिका दायर की।
पिता संजय ने सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं।
मामले की दोबारा गहन जांच की मांग, 14 अक्टूबर को सुनवाई।
जागरण संवाददाता, भिवानी। प्ले स्कूल की शिक्षिका ढाणी लक्ष्मण वासी मनीषा मौत मामले में सीबीआइ की फाइनल रिपोर्ट आने के बाद मनीषा के पिता संजय ने कोर्ट में विरोध याचिका दायर की है। इसमें उन्होंने सीबीआइ की क्लोजर रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं।
याचिका में सीबीआइ की क्लोजर रिपोर्ट की खामियां भी गिनाई हैं। सीबीआइ ने मनीषा की मौत को सुसाइड माना था, जबकि मनीषा के पिता संजय इसको हत्या कह रहे हैं। अब इस याचिका पर कोर्ट में 14 अक्टूबर को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) की विशेष अदालत में सुनवाई होगी।
मनीषा ने अपनी मर्जी से कीटनाशक खाकर आत्महत्या की थी
मृतका के पिता संजय कुमार ने विरोध याचिका में क्लोजर रिपोर्ट को खारिज कर मामले की दोबारा गहन जांच करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि जांच में गंभीर चूकें की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि रिपोर्ट में गलत तरीके से यह नतीजा निकाला कि मनीषा ने अपनी मर्जी से कीटनाशक खाकर आत्महत्या की।
संजय ने आपत्ति जताई कि जांच एजेंसी मनीषा के गायब होने की तिथि 11 अगस्त 2025 और शव मिलने की तारीख 13 अगस्त 2025 को आइडियल कैंपस की तलाशी लेने में नाकाम रहीं, जिससे संदिग्धों को सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने का पूरा मौका मिल गया। संजय ने कहा कि उसने एएसआइ से उक्त स्कूल और कालेज कैंपस की सभी इमारतों की तलाशी लेने का अनुरोध किया, लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं किया।
