विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे...', भिवानी की मनीषा मौत मामले में पंचायत ने ली शपथ

Published: Wed, 09 Sep 2026 07:00 AM (IST)

शिक्षिका मनीषा मौत मामले में ढिगावा मंडी में सर्व समाज की पंचायत हुई, जिसमें परिवार ने सुप्रीम कोर्ट तक न्याय ...और पढ़ें

मनीषा मौत मामला: परिवार का संकल्प, न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट तक संघर्ष।

मनीषा मौत मामला: परिवार का संकल्प, न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट तक संघर्ष।

HighLights

  1. शिक्षिका मनीषा मौत मामले में ढिगावा मंडी में पंचायत हुई।

  2. परिवार ने सुप्रीम कोर्ट तक न्याय की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया।

  3. सीबीआई रिपोर्ट में आत्महत्या का निष्कर्ष, परिवार आगे लड़ेगा।

संवाद सूत्र, ढिगावा मंडी। शिक्षिका मनीषा मौत मामले में ढाणी लक्ष्मण के चर्मदास आश्रम में गांव के मौजिज लोगों और सर्व समाज की पंचायत हुई। पंचायत में मृतका शिक्षिका मनीषा के पिता संजय और उनके स्वजन ने पंचायत में शपथ ली और कहा कि वे समाज के मौजिज लोगों के साथ सुप्रीम कोर्ट तक भी न्याय की लड़ाई लड़ेंगे।

पंचायत ने सर्वसम्मति से फैसला मान लिया कि जब भी परिवार को समाज की जरूरत होगी, पूरा समाज संजय के साथ खड़ा रहेगा। पंचायत की अध्यक्षता पूर्व सरपंच शिशमूराम ने की।

भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान मेवासिंह आर्य ने कहा कि समाज और सभी संगठनों ने आज तक जो सहयोग किया, वो सराहनीय कदम था। अब लडाई कानूनी है, जो कानूनी तौर से लड़ी जाएगी। जहां समाज की जरूरत होगी हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े मिलेंगे।

पंचायत में बताया गया कि सात सितंबर को गांव के 11 मौजिज लोगों की कमेटी पंचकूला स्थित सीबीआई कोर्ट में गई थी। वहां सीबीआई जांच कमेटी ने अपनी पूरी जांच रिपोर्ट कोर्ट में जमा करवा दी है। लेकिन चार्जशीट जमा नहीं हुई है।

कमेटी ने पंचायत को बताया कि सीबीआई कोर्ट ने कहा है कि यदि आप आगे लड़ना चाहते हैं तो अपना वकील करके कोर्ट में केस लड़ सकते हैं। साथ ही सीबीआई कोर्ट में यह भी बताया गया कि इस क्लोजर रिपोर्ट का निष्कर्ष केवल आत्महत्या सिद्ध होता है।

इस अवसर पर संजय ने सभी खापों, सामाजिक संगठनों और किसान संगमों का आभार जताया। पंचायत में पूर्व सरपंच शिम्भुराम, मनोहर राम, धर्मपाल, आजाद सिंह भुगला, जयसिंह सरपंच, महावीर पूर्व सरपंच, राजेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।