अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मोनिका बनी एक दिन की प्राचार्या
संवाद सूत्र ढिगावा मंडी महिलाएं समाज की वास्तविक वास्तुकार होती हैं अगर एक महिला शिक्षित
संवाद सूत्र, ढिगावा मंडी : महिलाएं समाज की वास्तविक वास्तुकार होती हैं अगर एक महिला शिक्षित होती है तो उस घर की एक पीढ़ी शिक्षित हो जाती है। यह बात अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस अवसर पर शारदा महिला महाविद्यालय सिघानी के प्राचार्य नवीन पूनिया ने कॉलेज में छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कही। इस मौके पर एक दिन के लिए मोनिका बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा ने शारदा महिला महाविद्यालय का कार्यभार संभाला। छात्राओं को अपने संबोधन में कहा कि लड़कियों की शिक्षा अति आवश्यक है तथा हमें अपने आस-पड़ोस में भी नारी शिक्षा पर बल देते हुए सभी को प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक नारी शिक्षित होकर के दो परिवारों व पूरी पीढ़ी को शिक्षित करती है। उन्होंने छात्राओं को उनके कानूनों के बारे में भी जानकारी दी।