Move to Jagran APP

धनतेरस पर युवाओं की पसंद बनी बाइक तो महिलाएं बर्तन खरीदने उमड़ी

जागरण संवाददाता, भिवानी : धनतेरस पर बाजारों मे खूब भीड़ उमड़ी। युवाओं की पसंद मोटरसाइि

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 07:05 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 07:05 PM (IST)
धनतेरस पर युवाओं की पसंद बनी बाइक तो महिलाएं बर्तन खरीदने उमड़ी
धनतेरस पर युवाओं की पसंद बनी बाइक तो महिलाएं बर्तन खरीदने उमड़ी

जागरण संवाददाता, भिवानी : धनतेरस पर बाजारों मे खूब भीड़ उमड़ी। युवाओं की पसंद मोटरसाइकिल और कार रही तो महिलाओं ने बर्तन, आभूषण और कपड़े खरीदे। सबसे ज्यादा बर्तन और मां लक्ष्मी और गणेश भगवान की मूर्तियां रही। इलेक्ट्रोनिक्स आइटमों में एलइडी, फ्रीज, फुल आटोमैटिक मशीन और बर्तन धोने की मशीन रही। बाजार में धनतेरस पर पहली बार बाजार में उछाल आया और बाजार का टर्न ओवर 12 करोड़ के पार पहुंचा।

loksabha election banner

सोमवार को धनतेरस पर्व पर दैनिक जागरण ने बाजार का जायजा लिया और दुकानदारों से बाजार के हालात के बारे में जाना। बाजार में त्योहारी सीजन में पहली बार ग्राहकों की अच्छी भीड़ नजर आई। बर्तन बाजार भी खूब रौनकमय रहा। इसके अलावा कपड़ों में ¨प्रट शर्ट और वूलन में ¨प्रट की डिमांड ज्यादा आ रही है। महिलाओं में डिजाइनदार कुर्ती और प्लाजा सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है। कैश बैक, गिफ्ट ऑफर से ग्राहकों को लुभाया

ग्राहकों को लुभाने के लिए बाजार में कैश बैक, श्योर गिफ्ट जैसे ऑफर देकर ग्राहकों को लुभाया जाता रहा। दुकानों विशेष कर बड़े मालों के बाहर कई लोगों को ग्राहक बुलाने के लिए खड़ा किया गया था। ग्राहकों को लुभाने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे थे। धनतेरस पर बाइकों खरीदने वालों की रही सबसे ज्यादा भीड़

शहर में बनी बाइक एजेंसियों पर बाइक खरीदने वालों की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई। इनमें मुख्य रूप से खरीदारों की ये पसंद रही। इनमें युवाओं की पसंद सबसे ज्यादा रही।

बाइकों की खरीद इस प्रकार हुई

100 सीसी बाइक 500

110 से 125 सीसी बाइक 300

150 से 400 सीसी बाइक 253

क्विड कार 18 इसके अलावा बाजार में कपड़े धोने की आटोमेटिक मशीन महिलाओं के लिए आकर्षण बनी रही। इसके सर्राफा बाजार में आभूषण खरीदने वालों में भी खासा उत्साह दिखा। बच्चों की साइकिल आदि भी खूब खरीदी गई। महिलाएं बोली-धनतरेस अहम त्योहार, कुछ नया खरीदना घर के लिए शुभ

बाजार में खरीदारी करने आई महिला कविता, सरोज और सरिता ने कहा कि धनतेरस पर घर के लिए कुछ नया जरूर खरीदा जाना चाहिए। वे पिछले 10 सालों से लगातार घर के लिए बर्तन के अलावा अन्य चीज जरूर खरीदती हैं। भिवानी के बर्तन बाजार में धनतेरस पर पहली बार रौनक दिखी है। वैसे तो मंदी का दौर था लेकिन अब कई दिन में जाकर बाजार में सुधार नजर आया है। स्टील ओर पीतल के बर्तन ही ग्राहक की पसंद हैं।

सुनील, अशोक, विजय बर्तन व्यापारी

धनतेरस पर बाजार का टर्न ओवर 12 करोड़ के पार पहुंचा

धनतेरस पर बाजार में सुधार हुआ है। पहली बार बाजार का टर्न ओवर 12 करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान है। हालांकि पिछले सालों में इससे ज्यादा टर्न ओवर रहा है।

रितेश, भानुप्रकाश, प्रधान

नगर व्यापार मंडल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.