Move to Jagran APP

कोहरा छाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त, ठंड का प्रकोप बढ़ा

फोटो 16 सीडीआर 5 जेपीजी में है जागरण संवाददाता चरखी दादरी शुक्रवार सायं से शनि

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 07:35 AM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 07:35 AM (IST)
कोहरा छाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त, ठंड का प्रकोप बढ़ा
कोहरा छाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त, ठंड का प्रकोप बढ़ा

फोटो : 16 सीडीआर 5 जेपीजी में है जागरण संवाददाता, चरखी दादरी :

loksabha election banner

शुक्रवार सायं से शनिवार दोपहर तक दादरी जिले में गहरी धुंध पड़ने, घना कोहरा छाए रहने के साथ-साथ दिनभर शीतलहर चलने से सामान्य जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई तथा बाजारों में कारोबार, रोजगार प्रभावित रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान 18 घंटे धुंध व कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा तथा ठंड का प्रकोप पिछले दिनों की अपेक्षा अधिक नजर आया। शुक्रवार सायं 6 बजे के बाद से ही दादरी जिले में धुंध पड़ने व कोहरा छाए रहने का सिलसिला शुरू हो गया था। करीब दो घंटे बाद ही धुंध बढ़ने के कारण ²श्यता मुख्य मार्गों पर 4 मीटर से भी कम रही। यही स्थिति सुबह 10 बजे तक बनी हुई थी। इस दौरान अधिकतम तापमान 16 व न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर एक बजे बाद सूरज दिखाई दिया तथा केवल 4 घंटों के लिए हल्की धूप निकली। लेकिन बर्फीली हवाएं चलने का दौर जारी रहा। बदले मौसम का असर दादरी नगर के बाजारों, मंडियों पर साफ नजर आया। पिछले सप्ताह की अपेक्षा कारोबार, व्यापार में काफी मंदी दिखाई दी। प्रतिकूल मौसम के चलते आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी शहर के बाजारों व मंडियों में खरीददारी करने के लिए काफी कम संख्या में आए। विशेषकर दादरी नगर वे बाजार जिनमें सुबह 8 बजे कारोबार शुरू हो जाता था वहां दोपहर 12 बजे बाद ही थोड़ी चहल पहल दिखाई दी। इसी प्रकार सायं 6 बजे के बाद बाजारों में सन्नाटा पसरा दिखाई देने लगा था। जबकि सामान्य दिनों में यहां रात्रि 8 बजे तक खासी रौनक रहती थी।

थमी रही वाहनों की रफ्तार

पिछले 24 घंटों के दौरान गहरी धुंध पड़ने, घना कोहरा छाए रहने के कारण जिले के सभी मुख्य मार्गों, सहायक सड़कों पर वाहन रेंग रेंग कर चलते दिखाई दिए। घनी धुंध के कारण सुबह तक वाहनों की हेडलाइटें टिमटिमाते दीयों के समान दिखाई दे रही थी। इसी प्रकार रात्रिकालीन व सुबह अल सुबह चलने वाली बस सेवाएं भी मौसम से प्रभावित रही। अधिकतर बसें अपने निर्धारित स्थानों से काफी विलंब से आ जा रही थी। जिसके चलते अपने गंतव्य स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को परेशानियों से गुजरना पड़ा।

फसलों को फायदा

दादरी जिले के किसानों का मानना है कि धुंध पड़ने व हल्की धूप निकलने से रबी की फसलों को काफी फायदा होगा। विशेषकर दादरी जिले में गेहूं व सरसों की फसलों की बढ़तवार होगी। इसी प्रकार फसलों में सिचाई की भी एक हद तक पूर्ति होगी तथा प्रकाश संश्लेषण से लाभ होगा। उन्होंने बताया कि यदि लगातार ओर अधिक ठंड पड़ने व पाला जमने जैसे हालात बन जाते हैं तो फसलों को नुकसान भी हो सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.