Move to Jagran APP

घना कोहरा और सुबह हल्की बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंडक, दोपहर को निकली धूप

जागरण संवाददाता भिवानी मौसम हर रोज करवट ले रहा है। भिवानी में अल सुबह से घना कोहर

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Jan 2020 06:35 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 06:16 AM (IST)
घना कोहरा और सुबह हल्की बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंडक, दोपहर को निकली धूप
घना कोहरा और सुबह हल्की बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंडक, दोपहर को निकली धूप

जागरण संवाददाता, भिवानी :

loksabha election banner

मौसम हर रोज करवट ले रहा है। भिवानी में अल सुबह से घना कोहरा बना रहा। हालात ये थे कि सुबह के समय विजिबिलिटी महज 5 मीटर ही थी। सुबह करीब आठ बजे के बाद हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि सोमवार को तापमान छह डिग्री था जो एक डिग्री और बढ़ गया। दोपहर होते-होते धूप खिल गई और ठंड से भी राहत मिली। लोग घरों से बाहर निकले और धूप का आनंद भी लिया। 28 को बरसात बता रहे मौसम विशेषज्ञ

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मौसम में ठंडक घट-बढ़ सकती है। 28 जनवरी को बरसात की संभावना है। इसके चलते तापमान में भी गिरावट आएगी और एकबार फिर से मौसम ठंडा होगा। फसलों के लिए बेहतर बताई जा रही बरसात

कृषि विशेषज्ञों की माने तो मौसम अब तक फसलों के अनुकूल रहा है। फसलों के लिए फायदेमंद है। किसान उम्मीद कर रहे हैं कि बरसात हो तो गेहूं, सरसों और चना आदि की फसलों को फायदा हो। किसान सतबीर सिंह और संजय ने बताया कि बरसाती पानी की बात ही अलग होती है। फसलों को बरसात का पानी मिले तो बढ़वार ज्यादा होती है। मौसमी बीमारियों से बचने के लिए सावधानी की जरूरत

मौसम का बार-बार बदलना और इस दौरान बरसात का आना मौसमी बीमारियों को बढ़ा सकता है। इसलिए लोगों को चाहिए कि वे सावधानी बरतें। बदलते मौसम में लापरवाही से बचें। बीमार पड़ जाएं तो समय रहते डाक्टरों से संपर्क कर उपचार लें। थोड़ी सी लापरवाही सेहत पर भार पड़ सकती है।

डा. दिव्यकीर्ति आहूजा

भिवानी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.