दिल्ली पुलिस का सब इंस्पेक्टर शादी का झांसा देकर छह साल तक करता रहा युवती का यौन शोषण
जागरण संवाददाता, भिवानी : दिल्ली पुलिस का एक सब इंस्पेक्टर शादी का झांसा देकर छह साल से एक
जागरण संवाददाता, भिवानी : दिल्ली पुलिस का एक सब इंस्पेक्टर शादी का झांसा देकर छह साल से एक युवती का यौन शोषण करता रहा। युवती ने शादी करने की बात कही तो उसने साफ इंकार कर दिया। युवती ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की।
एसपी ने मामले की जांच महिला थाना पुलिस को सौंपी। महिला थाना पुलिस ने युवती के बयान पर आरोपित सब इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जिला की 26 वर्षीय एक युवती ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि करीब छह साल पहले उसकी मुलाकात तोशाम निवासी सुरेंद्र के साथ हुई। वह दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर लगा हुआ था। उसने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। युवती ने कहा कि वह भी दिल्ली में को¨चग लेने के लिए जाने लगी। इस दौरान उक्त सब इंस्पेक्टर ने उसके साथ शादी करने का झांसा दिया। वह करीब छह साल पहले उसे एक होटल में ले गया। वहां पर उसके साथ जबरन संबंध बनाए। बाद में वह कहने लगा कि मैंने तुम्हारे साथ शादी करनी है। यह झांसा देकर वह पिछले छह साल से उसका यौन शोषण करता रहा। अब वह शादी से भी साफ इंकार कर रहा है। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसपी ने महिला थाना पुलिस को दिए कार्रवाई करने के आदेश
पुलिस अधीक्षक ने महिला थाना पुलिस को कार्रवाई करने के आदेश दिए। पुलिस ने जांच की। साथ ही पीड़ित युवती के कोर्ट में बयान दर्ज करवाए। पुलिस ने उसके बयान पर आरोपित दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा आरोपित को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने पीड़ित युवती के बयान पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपित सब इंस्पेक्टर को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
धर्मली देवी, जांच अधिकारी महिला थाना भिवानी