बूंदाबांदी के बाद बढ़ी ठंड, शीत लहर ने ठिठुराया
जागरण टीम भिवानी हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम ने करवट ली और ठंड बढ़ गई। न्यूनतम तापमान
जागरण टीम भिवानी : हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम ने करवट ली और ठंड बढ़ गई। न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा। शीत लहर भी चली जिसने लोगो को ठिठुराया। बूंदाबांदी के बाद किसानों में चिता दिखाई दी। अभी गेहूं की बिजाई चल रही है। इसके चलते किसानों में चिता रही कहीं बरसात से उनकी मेहनत पर पानी न फिर जाए। बुधवार दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई है। दिनभर हवाएं चलने से ठंड ने आमजन की कंपकंपी छुड़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिन में भी बादलों का प्रभाव रहने की संभावना है। दिन का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार किसान गेहूं की फसल की बिजाई दो दिन के लिए टाल दें। 76 प्रतिशत आर्द्रता और करीब 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से हवाएं चली। इस समय बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई है। अब कोहरे का असर भी होगा।