Move to Jagran APP

सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा का दादरी जिले में 38 प्वाइंटों पर होगा स्वागत

चरखी । सांसद धर्मबीर प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार ने विस्तार से दी जानकारी

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Aug 2019 09:14 AM (IST)Updated: Fri, 30 Aug 2019 09:14 AM (IST)
सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा का दादरी जिले में 38 प्वाइंटों पर होगा स्वागत
सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा का दादरी जिले में 38 प्वाइंटों पर होगा स्वागत

सांसद धर्मबीर, प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार ने विस्तार से दी जानकारियां

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी:

मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा के लिए भाजपा ने बड़े स्तर पर तैयारियां की है। यात्रा के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा सांसद से लेकर प्रदेश प्रवक्ता तक ने दादरी में डेरा डाल दिया है। इसी सिलसिले में बृहस्पतिवार को दादरी के लोक निर्माण विश्राम गृह में भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मबीर सिंह, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव, जिलाध्यक्ष रामकिशन शर्मा, वरिष्ठ नेता सोमबीर सांगवान ने यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारियां दी। प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा 18 अगस्त से कालका से आरंभ हुई थी। इसका समापन 8 सितबर को रोहतक में होगा। समापन पर प्रदेश स्तरीय पन्ना प्रमुखों की रैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। दादरी जिले में यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा नेताओं ने बताया कि एक सितबर को जन आशीर्वाद यात्रा महेंद्रगढ़ से शुरू होकर लोहारू विधानसभा होते हुए जिला दादरी के बाढड़ा विधानसभा के गांव लाड में प्रवेश करेगी। बाढड़ा विधानसभा के तहत बाढड़ा, बेरला, झोझू, कलियाणा होते हुए दादरी क्षेत्र में मेजबान चौक, रोहतक चौक, रावलधी, मिसरी, बौंद होकर कलानौर के रास्ते भिवानी जिले को प्रस्थान करेगी। इसका रात्रि विश्राम भिवानी होगा। दो सितबर को यहां से चलकर तोशाम होते हुए रात्रि विश्राम हिसार होगा। जिला दादरी के बाढ़डा विधान सभा में 17 स्थल व दादरी विधानसभा में 21 जगह होगी जहां भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधित्व के इच्छुक मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे। इन सभी जगहों पर कार्यकाल के दौरान करवाए गए कार्यों व आगामी विजन को बताते हुए मुख्यमंत्री सभी से आशीर्वाद लेंगे। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि यह जन आशीर्वाद यात्रा अपने आप में ऐतिहासिक होगी क्योंकि इस यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री लोकसभा में जनता द्वारा दस सीटों पर जीत हेतु नागरिकों का धन्यवाद करते हुए आगामी विधानसभा चुनावों में इसी समर्थन व सहयोग की पुनर्रावृति का आह्वान करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.