बाल वैज्ञानिकों ने बनाए उपयोगी मॉडल, कला के भी बिखरे रंग
चरखी दादरी : गांव इमलोटा स्थित सर्वोदय स्कूल ऑफ साइंस में विज्ञान एवं कला
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी :
गांव इमलोटा स्थित सर्वोदय स्कूल ऑफ साइंस में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। संस्था के चेयरमैन जसबीर अहलावत ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। विज्ञान प्रदर्शनी में युवा वैज्ञानिकों ने विभिन्न तरह के मॉडल प्रस्तुत किए।
प्रदर्शनी का मुख्य विषय ऊर्जा संवर्धन एवं संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण था। विद्यार्थियों द्वारा भौतिक, जीव विज्ञान एवं रसायन शास्त्र के दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाले विभिन्न पहलुओं व सिद्धांतों को मॉडल के माध्यम से प्रदर्शित किया। कला प्रदर्शनी का मुख्य विषय हरियाणवी संस्कृति का सजीव चित्रण था। वर्तमान समय में हम अपनी जड़ों को भूल से रहे हैं। इसलिए विद्यार्थियों को अपनी जड़ों से जोड़ने हेतु आज से लगभग 50 वर्ष पूर्व घरों में इस्तेमाल की जाने वाली रोजमर्रा की वस्तुओं जैसे गंड़ासा, चाकी, बिलोवनी, खाट, चरखा, सिलबट्टा, पुराने सिक्के, नोट, तलवार, बंदूक, परंपरागत तरीके से कपड़ों की रंगाई इत्यादि को प्रदर्शित किया गया। अभिभावकों के लिए विशेष आकर्षण रही परंपरागत रसोई। जहां उन्होंने विभिन्न प्रकार के ठेठ देशी, पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजनों जैसे बाकली, गुलगले, बाजरे की रोटी, चूरमा, दही मक्खन, गुड़ इत्यादि का लुफ्त उठाया।
इस अवसर पर चेयरमैन जसबीर अहलावत ने सभी अभिभावकों का धन्यवाद किया। प्रधानाचार्य पुनीत शर्मा, मैनेजर संदीप चहल, विभागाध्यक्ष संगीता यादव, आशा धनखड़, सविता जांगड़ा, मनोज कुमार, पवन कुमार, सुरेंद्र धनखड़, बालकिशन, दिलबाग ¨सह इत्यादि अभिभावकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।