Move to Jagran APP

मुख्य सचिव ने दिए जल शक्ति अभियान में तेजी लाने के निर्देश

प्रदेश के मुख्य सचिव विजय वर्धन ने सोमवार को वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से जिलाधिकारियों के साथ जल शक्ति अभियान की समीक्षा की।

By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Jun 2021 06:36 AM (IST)Updated: Tue, 29 Jun 2021 06:36 AM (IST)
मुख्य सचिव ने दिए जल शक्ति अभियान में तेजी लाने के निर्देश

जागरण संवाददाता, भिवानी : प्रदेश के मुख्य सचिव विजय वर्धन ने सोमवार को वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से जिलाधिकारियों के साथ जल शक्ति अभियान की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को जल शक्ति अभियान के तहत जल संचयन और जल संरक्षण के कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए।

loksabha election banner

वीडियो कान्फ्रेंस पर मुख्य सचिव वर्धन ने कहा कि जल शक्ति अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फलेक्सी कार्यक्रम है, जिसके तहत हमें पानी संचयन के प्राचीन संसाधनों का जीर्णाेद्धार करना है। इसमें तालाबों व ड्रेन की सफाई आदि शामिल है। इसके अलावा सरकारी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम बनाए जाने हैं। उन्होंने कहा कि जल शक्ति अभियान में कैच दी रेन कार्यक्रम भी शामिल किया है। इसमें जल संचयन के संसाधनों के माध्यम से बारिश के पानी का संचय करना है ताकि जरूरत के समय उसका प्रयोग किया जा सके। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि जल संचयन के बारे में लोगों को जागरूक किया जाए ताकि पानी बर्बादी को रोका जा सके। उन्होंने इसके लिए विद्यार्थियों व गांव स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कृषि विभाग, बिजली निगम, लोक निर्माण विभाग, पंचायत विभाग, स्थानीय शहरी निकाय, शिक्षा विभाग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, बिजली निगम, वन विभाग आदि विभागों को निर्देश दिए।

उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य ने बताया कि जिले में जल शक्ति अभियान के तहत सभी संबंधित विभागों द्वारा कार्य किया जा रहा है। उनके दिए गए टारगेट को शीघ्र ही पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि समय-समय पर विभागों से उनके जल शक्ति अभियान कार्यों की समीक्षा भी की जाती है। इस मौके पर सीईओ जिला परिषद कुशल कटारिया, हुडा सीईओ सुरेश रविश कुमार, डीआइओ पंकज बजाज, बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता संजय रंगा, कृषि विभाग के उप निदेशक डा. आत्मा राम गोदारा आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.