विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीबीएलयू में बी फार्मेसी की 20 सीटों पर दाखिले का सुनहरा मौका, आवेदन आज से शुरू

Published: Fri, 16 Oct 2026 08:12 AM (IST)

चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय भिवानी में बी फार्मेसी पाठ्यक्रम की 20 रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 ...और पढ़ें

30 अक्टूबर को होगी ओपन काउंसलिंग।

30 अक्टूबर को होगी ओपन काउंसलिंग।

HighLights

  1. सीबीएलयू में बी फार्मेसी की 20 सीटें रिक्त

  2. आवेदन 16 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक जमा होंगे

  3. काउंसलिंग 27, 28 और 30 अक्टूबर को होगी

जागरण संवाददाता, भिवानी। चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय भिवानी में बी फार्मेसी पाठ्यक्रम सत्र 2026-27 की रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए इंस्टीट्यूट लेवल काउंसलिंग की प्रक्रिया 16 अक्टूबर से शुरू होगी।

विश्वविद्यालय के औषधीय विज्ञान विभाग ने इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 23 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे तक आवेदन पत्र और निर्धारित शुल्क जमा करवा सकेंगे। इस काउंसलिंग के माध्यम से कुल 20 रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग के चेयरमैन प्रो. नितिन बंसल की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, रिक्त सीटों में एआईसी की तीन, एचओजीसी की सात, एससी की एक, एससी एफएफ की एक, बीसी की एक, पीएच की दो, टीएफडब्ल्यू की तीन और ईडब्ल्यूएस की दो सीटें शामिल हैं। सीटों की संख्या लेफ्ट आउट होने की स्थिति में बढ़ सकती है।

इस प्रकार रहेगा काउंसलिंग शेड्यूल

आवेदन जमा होने के बाद 23 अक्टूबर को शाम पांच बजे तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर इंटर-से-मेरिट और रैंक जारी की जाएगी। इसके बाद 27 अक्टूबर को आरक्षित श्रेणियों की उप-श्रेणियों को मुख्य श्रेणी में मर्ज करने के बाद काउंसलिंग होगी।

28 अक्टूबर को सभी आरक्षित श्रेणियों को मर्ज करके बिना आरक्षण के इंस्टीट्यूट लेवल काउंसलिंग करवाई जाएगी। दोनों दिन अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे तक रिपोर्ट करना होगा।

वहीं, 30 अक्टूबर को ओपन काउंसलिंग होगी और विभाग के नोटिस बोर्ड पर मेरिट लिस्ट प्रदर्शित की जाएगी। इस दिन भी रिपोर्टिंग का समय सुबह 11 बजे तक रहेगा और मेरिट लिस्ट दोपहर 1:30 बजे तक प्रदर्शित की जाएगी।

सामान्य वर्ग के लिए 800 रुपये शुल्क

आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 800 रुपये और हरियाणा के सभी आरक्षित वर्गों के लिए 200 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर विभाग कार्यालय, कमरा नंबर 402, हरगोबिंद खुराना भवन, प्रेम नगर में व्यक्तिगत रूप से जमा करवाना होगा।

प्रवेश एचएसटीईएस के निर्देशानुसार पहले ओसीईटी-2026 की रैंक और उसके बाद क्वालीफाइंग परीक्षा की इंटर-से-मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को रिपोर्टिंग के समय मूल दस्तावेज, नवीनतम आय प्रमाण पत्र, अपडेटेड फैमिली आईडी, स्व-सत्यापित प्रतियों के दो सेट और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे। आवेदन विश्वविद्यालय के निर्धारित कार्य दिवसों में ही स्वीकार किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में निवेश की नई जमीन तैयार, मेक इन इंडिया के साथ अब मेड विद स्वीडन पर जोर