Move to Jagran APP

संयुक्त राष्ट्र संघ का 75वां स्थापना दिवस मनाया, ध्वज फहराने के साथ महत्व भी बताया

दादरी नगराधीश सुरेश कुमार ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र स

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 06:14 AM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 06:14 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र संघ का 75वां स्थापना दिवस मनाया, ध्वज फहराने के साथ महत्व भी बताया

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : दादरी नगराधीश सुरेश कुमार ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र संघ विश्व में शांति, सहयोग और विभिन्न देशों व सभ्यताओं के बीच सामंजस्य स्थापित रखने में अथक योगदान देता आ रहा है। दुनिया के विकास में संयुक्त राष्ट्र संघ के जन कल्याणकारी कार्यक्रमों की सक्रिय भूमिका रहती है। नगराधीश शनिवार को उपायुक्त कैंप कार्यालय में संयुक्त राष्ट्र संघ के 75 वें स्थापना दिवस पर यूएनओ का ध्वज फहराए जाने के बाद उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। नगराधीश ने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुनिया में अमन, चैन और शांति कायम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ की वर्ष 1945 में आज ही के दिन 24 अक्तूबर को स्थापना की गई थी। भारत सरकार और हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार संयुक्त राष्ट्र संघ की 75 वीं वर्षगांठ जिला स्तर पर मनाई जा रही है। आज के दिन हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम वैश्विक कल्याण के लिए सहयोग और भाइचारे की भावना का प्रसार करेंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य व आर्थिक उन्नति में अपना योगदान देंगे। उन्होंने बताया कि यूएनओ के विभिन्न संगठन जैसे सुरक्षा परिषद, यूनिसेफ, विश्व स्वास्थ्य संगठन, विश्व बैंक आदि हर देश में अपने कार्यक्रम चला रहे हैं। जिनके द्वारा दुनिया हर नागरिक खुद को स्वस्थ व महफूज महसूस कर रहा है। इस अवसर पर शशिकांत भारद्वाज, अनिल कुमार, सुधींद्र, विवेक, श्रीभगवान, नफेसिंह इत्यादि उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.