Move to Jagran APP

परमात्मा के ज्ञान से ही वसुधैव कुटुम्बकम होगा साकार

जागरण संवाददाता, भिवानी : कमला नगर स्थित दुर्गा मंदिर में संत निरंकारी मण्डल शाखा भिवानी

By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Jan 2019 06:15 AM (IST)Updated: Mon, 07 Jan 2019 06:15 AM (IST)
परमात्मा के ज्ञान से ही वसुधैव कुटुम्बकम होगा साकार
परमात्मा के ज्ञान से ही वसुधैव कुटुम्बकम होगा साकार

जागरण संवाददाता, भिवानी : कमला नगर स्थित दुर्गा मंदिर में संत निरंकारी मण्डल शाखा भिवानी द्वारा नव वर्ष 2019 के आगमन के उपलक्ष्य में भव्य सत्संग और भण्डारे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली से आए संत रोशन लाल देहलवी ने की। हनुमान जोहड़ी मन्दिर के महंत चरण दास महाराज तथा ब्रह्मकुमारी निर्मला भी मौजूद रहे। दुर्गा मन्दिर में जय भगवती धर्मार्थ ट्रस्ट के संचालक सुदर्शन ढेमला ने सहयोगियों के साथ मिल कर देहलवी का शॉल ओढा कर स्वागत किया।

loksabha election banner

रविवार को हुए कार्यक्रम में संत रोशनलाल देहलवी ने फरमाया कि वो स्थान पावन हो जाता है जहां पर पवित्र आत्माएं विराजमान होती हैं। ं परमात्मा के सम्पर्क में आने से ही आत्माएं पवित्र होती है। परमात्मा के ज्ञान से ही वसुधैव कुटुम्बकम की भावना का साकार रूप बनेगा। महान आत्माएं समाज के लिए मार्गदर्शन का काम करती हैं। सदगुरु माता सुदीक्षा महाराज वर्तमान समय में परमात्मा का ज्ञान दे कर आत्माओं को परमात्मा से जोड़ने का पुनीत कार्य कर रही हैं।

इस अवसर पर महंत चरण दास महाराज ने कहा कि भिवानी को छोटी काशी के रूप में जाना जाता है। हर धार्मिक कार्यक्रम में सभी लोग मिल कर बैठते हैं। आाज भी ऐसा सुन्दर वातावरण देख कर मन को खुशी मिली है। ब्रम्हकुमारी निर्मला ने कहा कि संत निरंकारी मिशन जो परोपकार के कार्य कर रहे है वह सराहनीय एवं अनुकरणीय है। मेरी खुशनसीबी है कि आज इस तरह से आशीर्वाद लेने का अवसर बना है।

निरंकारी संत भिवानी जोनल इंचार्ज बलदेव राज नागपाल ने मानव परिवार का आभार व्यक्त किया। नव वर्ष कि शुभ कामनाएं देते हुए सबके खुशहाल जीवन के लिए सदगुरु से प्रार्थना की। कार्यक्रम की व्यवस्था सेवादल के संचालक सुखपाल ¨सह की देख रेख में की गई थी। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.