कांग्रेस-भाजपा दोनों ने ही किसानों के साथ किया छलावा: सुशील गुप्ता
आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि देश की आजादी के ब
संवाद सहयोगी, बाढड़ा : आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि देश की आजादी के बाद चाहे कांग्रेस या भाजपा समर्थित सरकार सत्ता में रही हो लेकिन सभी किसी न किसी तरह किसान को भूखमरी की कगार पर लाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। आम आदमी पार्टी को सत्ता से ज्यादा भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने की मंशा रही है। आगामी समय में भी पार्टी दिल्ली की तर्ज पर उत्तरी भारत में नया कैडर तैयार कर दोनों दलों का विकल्प खड़ा करेगी।
यह बात उन्होंने सोमवार को आप किसान प्रकोठ के प्रदेश संयोजक राकेश चांदवास के आवास पर कार्यकर्ताओं के समक्ष कही। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकार द्वारा लाए गए तीन किसान कानूनों के खिलाफ प्रदेश में हर रोज धरने प्रदर्शन हो रहे है। यह प्रदेश सरकार का किसानों को खत्म करने का षडयंत्र है। वही किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। भाजपा के शासनकाल में दुष्कर्म, हत्या, व्यापारियों से फिरौती मांगी जा रही है वहीं छह साल में प्रदेश में कोई नया कारखाना नहीं लगा पाया है। बिजली आपूर्ति में प्रतिदिन आठ से दस घंटे तक कट लगता है। फसल बीजाई के सीजन में भी किसानों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा हैं। प्रदेश में जंगल राज बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पूंजीपतियों के दबाव में आकर किसानों के खिलाफ तीन काले कानून किसानों पर लागू कर रही है। आम आदमी पार्टी इस दौरान किसानों के धरनों पर जाकर किसानों का समर्थन कर रही है और किसानों के साथ खड़ी हैं। इस अवसर पर आप किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राकेश चांदवास, किसान सेल के वरिष्ठ नेता रामभगत, हलकाध्यक्ष दर्शन, पूर्व सरपंच रणवीर चांदवास, बलवान, धर्मपाल, दयानंद, महेंद्र मेहड़ा इत्यादि मौजूद रहे।