Move to Jagran APP

चेयरपर्सन बबीता फौगाट का जोरदार स्वागत किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने

महिला खिलाड़ी बबीता फौगाट को हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरमैन बनाने पर किया स्वागत।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 06:10 AM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 06:10 AM (IST)
चेयरपर्सन बबीता फौगाट का जोरदार स्वागत किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने
चेयरपर्सन बबीता फौगाट का जोरदार स्वागत किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी :

loksabha election banner

महिला खिलाड़ी बबीता फौगाट को हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। कार्यकर्ताओं ने बबीता फौगाट के दादरी आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया। बबीता फौगाट ने बताया की उन्होंने पहले भी महिलाओं को जागरूक करने के लिए, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में कार्य किया है। अब उनका प्रयास रहेगा कि हरियाणा महिला विकास निगम में चेयरपर्सन पद पर रहते हुए प्रदेश की महिलाओं के लिए अधिक से

अधिक कार्य किया जाए। सरकारी योजनाओं को अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का आभार जताया। इस अवसर पर डा. बलवान सांगवान, नगरपरिषद चेयरमैन संजय छपारिया, प्रदेश सचिव किसान मोर्चा सतीश शर्मा, अनुसूचित वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष तेजपाल चौहान, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष ओमबीर महराणा, शहर मंडल अध्यक्ष नितिश ऐरन, बौँदकला मडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, इमलोटा मंडल अध्यक्ष विनोद समसपुर, चरखी मंडल अध्यक्ष विनोद रोहिल्ला, प्रवीन, रोशन लाल मिसरी,

बंसल, अनिल रावलधी, सज्जन डूडी, अमरजीत ठाकुर, राजरानी राजपूत, विनीत, ओमप्रकाश छपार, संत सोनी, हरगोविद शर्मा, विनोद तिवाला भी उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.