Move to Jagran APP

मोदी की अगुवाई में भाजपा सरकार ने एक साल में रचा नया इतिहास : सुखविंद्र

पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा के दूसरे कार्यकाल के प्रथम साल

By JagranEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 11:51 PM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 11:51 PM (IST)
मोदी की अगुवाई में भाजपा सरकार ने एक साल में रचा नया इतिहास : सुखविंद्र

संवाद सहयोगी, बाढड़ा : पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा के दूसरे कार्यकाल के प्रथम साल में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों से देश में आपसी एकजुटता बढ़ी है। भारत विश्व का सबसे मजबूत राष्ट्र बनकर उभरा है। प्रत्येक कार्यकर्ता बिना भीड़ केवल एक एक वार्ड व गांव में जाकर केन्द्र सरकार की नीतियों से आमजन को अवगत करवाए। यह बात भाजपा के पूर्व विधायक सुखविद्र मांढी ने कार्यकर्ताओं के समक्ष कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने पहले पांच साल अनेक जन हितैषी निर्णय लिए तो जनता ने उनको दूसरे कार्यकाल के लिए पहले से ज्यादा समर्थन देकर चुना। भाजपा के दूसरे कार्यकाल के एक साल में समान नागरिक संहिता, तीन तलाक बिल, करोड़ों हिदुओं की श्रद्धा का प्रतीक राम मंदिर जैसे पुराने मसलों को निपटा कर देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उनकी मांग पर संचालित करोड़ों की परियोजनाएं लॉकडाउन के कारण धीमी चल रही हैं। लेकिन वे संबंधित विभागों के अधिकारियों के संपर्क में हैं। जल्द ही परियोजनाएं गति पकड़ेंगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार की जन हितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इस अवसर पर पंचायत समिति चेयरमैन भल्लेराम बाढड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह गोपी, संजय चंदेनी, जयबीर काकड़ौली, धोलिया मांढी भी उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.