विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Charki Dadri: CM मनोहर से मिला BJP का प्रतिनिधिमंडल, तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर मुख्यमंत्री को दी बधाई

By sonu jalgraEdited By: Shoyeb Ahmed
Published: Wed, 06 Dec 2023 08:08 PM (IST)

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बुलावे पर चंडीगढ़ में उनके आवास कबीर कुटीर में पहुंचा चरखी दादरी के जिले का भाजपा ...और पढ़ें

कबीर कुटीर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलता भाजपा का प्रतिनिधिमंडल
कबीर कुटीर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलता भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

HighLights

  1. जिले के भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष सतेंद्र परमार की अगुवाई में सीएम का स्वागत किया
  2. सीएम ने ने सभी से सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। BJP Delegation Met CM Manohar Lal: प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) के बुलावे पर चंडीगढ़ में उनके आवास कबीर कुटीर में पहुंचे जिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष सतेंद्र परमार की अगुवाई में सीएम का स्वागत किया।

सभी ने हाल ही में राजस्थान, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ राज्यों में भाजपा की जीत पर सीएम को बधाई दी। इसके साथ ही आने वाले दिनों में कार्यों के लिए उनका मार्गदर्शन लिया। मुख्यमंत्री ने सभी से सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

ये भी पढे़ं- हरियाणा में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर हो सकती कार्रवाई, HC ने फरवरी तक सरकार से रिपोर्ट दाखिल करने के दिए निर्देश

इन्होंने रखे अपने विचार

जिलाध्यक्ष ने विकसित भारत यात्रा की जानकारी दी और इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री अधिवक्ता वेदपाल ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने मुख्यमंत्री व प्रदेश सरकार का विकास कार्यों के लिए समय समय पर करोड़ों की राशि व सहयोग देने के लिए आभार जताया। मनोहर लाल ने भी जिले के शिष्टमंडल को भरोसा दिलाया कि इसी प्रकार आगे भी सहयोग सरकार करती रहेगी।

ये लोग रहे मौजूद

इस दौरान बाढड़ा मंडल अध्यक्ष मंगल गोपी, जिला प्रभारी कमल यादव, जिला महामंत्री राजेश बंटी, सत्यवान मौड़ी, मुंशीराम साहू, नितेश ऐरन, विनोद फौगाट, जगजीत सांगवान भी मौजूद रहे।

ये भी पढे़ें- हाई कोर्ट ने लगाया 5 लाख का जुर्माना, शिक्षा मंत्री कंवरपाल बोले- जमा करवा दिए 50 लाख रुपये, जानिए वजह?