विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भिवानी में वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, ड्राइवर फरार

Published: Sat, 07 Nov 2026 05:42 PM (GMT+05:30)

चरखी दादरी में दादरी-कनीना मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार विक्रम की मौत हो गई। पुलिस ...और पढ़ें

भिवानी में बाइक सवार की मौत। सांकेतिक फोटो

भिवानी में बाइक सवार की मौत। सांकेतिक फोटो

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। दादरी-कनीना मार्ग पर गांव मौड़ी के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक शुक्रवार देर शाम को बाइक पर सवार होकर दादरी से घर लौट रहे थे। उसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गए। शनिवार को चरखी दादरी सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

पुलिस को दी शिकायत में गांव मकड़ाना निवासी योगेश ने बताया कि उसके पिता विक्रम चरखी दादरी स्थित श्री श्याम सोफा हाउस में काम करते थे। शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह दुकान से काम खत्म कर मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जब वह सीबीएस स्कूल के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। वहां से गुजर रहे किसी राहगीर ने उसके पिता को सिविल अस्पताल चरखी दादरी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे योगेश की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।