विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भिवानी पुलिस को बड़ी सफलता, 8 साल से फरार 25 हजार के इनामी हत्यारोपी को राजस्थान से दबोचा

Published: Sat, 14 Nov 2026 07:54 PM (IST)

सीआईए स्टाफ-द्वितीय भिवानी ने आठ साल से फरार 25 हजार के इनामी हत्यारोपी मीनू कुमार उर्फ धोलू को राजस्थान से गिरफ्तार किया है।

सीआईए स्टाफ द्वितीय ने आठ साल से फरार 25 हजार का इनामी हत्यारोपित राजस्थान से गिरफ्तार।

सीआईए स्टाफ द्वितीय ने आठ साल से फरार 25 हजार का इनामी हत्यारोपित राजस्थान से गिरफ्तार।

HighLights

  1. सीआईए स्टाफ-द्वितीय ने हत्यारोपी मीनू कुमार को राजस्थान से पकड़ा

  2. आरोपी आठ साल से फरार, 25 हजार का इनामी था

  3. न्यायालय ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है

जागरण संवाददाता, भिवानी। सीआईए स्टाफ-द्वितीय टीम ने हत्या के मामले में पिछले आठ वर्षों से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी मोस्ट वांटेड अपराधी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपित वर्ष 2018 में न्यायालय ने उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।

उसकी गिरफ्तारी के लिए हरियाणा पुलिस महानिदेशक की ओर से वर्ष 2020 में 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव के अनुसार पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा ने जिला पुलिस और अपराध शाखा की टीमों को जिले के विभिन्न मामलों में वांछित मोस्ट वांटेड एवं इनामी अपराधियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे।

इन निर्देशों के तहत सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम ने कार्रवाई करते हुए 13 नवंबर 2026 को आरोपी को राजस्थान से काबू किया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मीनू कुमार उर्फ धोलू पुत्र जसबीर निवासी गांव बड़ेसरा के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ भिवानी के उप निरीक्षक बलजीत सिंह ने पुलिस टीम के साथ इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

2017 में दर्ज हुआ था हत्या का मामला

पुलिस के मुताबिक, आरोपित पर थाना बवानीखेड़ा में दर्ज केस नंबर 132, नौ जुलाई 2017 में वांछित था। इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 149, 323, 341, 325, 307, 302, 506 और 212 तथा शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले में हत्या सहित अन्य गंभीर आरोप शामिल हैं। आरोपित लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था। न्यायालय ने वर्ष 2018 में उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। इसके बाद वर्ष 2020 में उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।

रिमांड के दौरान होगी पूछताछ

पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान पुलिस वारदात से जुड़े तथ्यों, आरोपित की भूमिका और मामले से संबंधित अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ करेगी।

जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। -मयंक मिश्रा, पुलिस अधीक्षक।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।