हरियाणा सिविल सर्विसिज चैंपियनशिप में भिवानी बना ओवरऑल चैंपियन
राजीव गांधी स्टेडियम रोहतक में हरियाणा सिविल सर्विसिज की एथलेटिक्
जागरण संवाददाता,भिवानी : राजीव गांधी स्टेडियम रोहतक में हरियाणा सिविल सर्विसिज की एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भिवानी का दबदबा रहा। भिवानी जिले के 21 खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में 9 प्रथम स्थान, 9 द्वितीय व 2 तृतीय स्थान प्राप्त कर ओवर ऑल विजेता बने।
इनमें जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की लिपिक सुमन बाला ने 100 व 400 मीटर दौड़ दोनों में प्रथम स्थान, कोच सुमन ने जेवलिन थ्रो में प्रथम, विजेंद्र हॉकी कोच 100 मीटर व लम्बी कूद में प्रथम, मुख्य डाकघर की लिपिक ¨पकी ने 100 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम, मा. हरदीप ने लम्बी कूद में प्रथम, हेतमपुरा स्कूल से अंजू ने लम्बी कूद में प्रथम, हालवास स्कूल से मंजु शास्त्री ने लम्बी कूद में प्रथम स्थान हासिल किए। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों में प्रवक्ता बालकिशन जांगड़ा तिगड़ाना स्कूल ने 400 मीटर दौड़, रमेश श्योराण प्रवक्ता भिवानी ने लम्बी कूद व 800 मीटर दौड़, प्राचार्य शिव कुमार भिवानी स्कूल डिस्कस थ्रो, मा. रोहताश संडवा स्कूल ने लम्बी कूद, सतपाल ढाणी सहजानपुर स्कूल ने गोला फेंक, प्रीतम कोच एथलेटिक्स में गोला एवं डिस्कस थ्रो में द्वितीय स्थान हासिल किए। वहीं शिवकांत सैनी ने 400 मीटर दौड़, अजीत राठी ने गोला फेंक, मा. कुलदीप ने 400 दौड़, हैड टीचर नरेंद्र पाल ने 100 दौड़, र¨वद्र घणघस 400 दौड़, कर्मबीर ने 800 दौड़ व सोमबीर जांगड़ा का 100 दौड़ में अच्छा प्रदर्शन रहा। विजेता खिलाड़ियों को बधाई व सम्मान देते हुए छत्तीसगढ़ में 28 से 31 जनवरी तक होने वाली अखिल भारतीय सिविल सर्विस खेल प्रतियोगिता में विजयी होने की शुभकामनाएं दी।