भिवानी में क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी, खाता उपलब्ध कराने वाला राजस्थान से गिरफ्तार
भिवानी साइबर क्राइम पुलिस ने क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी मामले में राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ...और पढ़ें
-1794314347102_m.webp)
धोखाधड़ी मामले में आरोपी गिरफ्तार। सांकेतिक फोटो
HighLights
1.2 लाख रुपये की क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी का मामला।
भिवानी साइबर क्राइम पुलिस ने राजस्थान से आरोपी को पकड़ा।
आरोपी ने ठगी के लिए बैंक खाता उपलब्ध कराया था।
जागरण संवाददाता, भिवानी। क्रेडिट कार्ड से 1,19,994 रुपये की ठगी करने के मामले में थाना साइबर क्राइम पुलिस ने एक आरोपित को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि गिरफ्तार युवक ने चार हजार रुपये में आरोपितों को अपना बैंक अकाउंट उपलब्ध करवाया था। जिसमें धोखाधड़ी की राशि डाली गई।
राजस्थान के चूरू जिला के तारा नगर वासी अमित जो हाल में सुनारों का मोहल्ला, बवानी खेड़ा भिवानी में रहते है ने पुलिस को धोखाधड़ी की शिकायत दी थी। शिकायत में बताया था कि उसके क्रेडिट कार्ड से सात मई 2025 को बिना किसी ओटीपी एवं उनकी जानकारी के 1,19,994 रुपये की अवैध निकासी कर धोखाधड़ी की गई।
शिकायतकर्ता ने इस संबंध में संबंधित बैंक में शिकायत दर्ज करवाने के साथ-साथ साइबर क्राइम पोर्टल पर भी आनलाइन शिकायत दी थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने पर उन्होंने थाना साइबर क्राइम भिवानी में शिकायत दी।
शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम भिवानी में केस दर्ज किया गया। इस मामले में थाना साइबर क्राइम भिवानी की महिला मुख्य सिपाही सोनिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को राजस्थान से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपित की पहचान असद पुत्र महबूब निवासी पठान मोहल्ला, अजमेर, राजस्थान के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित ने अपना बैंक खाता साइबर धोखाधड़ी के लिए अन्य आरोपियों को 4,000 रुपये में दिया था। आरोपित को न्यायालय में पश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है।