विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भिवानी में धान लेकर जा रहे ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ा, वाहन पलटने से ड्राइवर की मौतग

Published: Thu, 12 Nov 2026 12:07 AM (IST)

बवानीखेड़ा में धान लेकर जा रहे 65 वर्षीय किसान लखा सिंह की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने ...और पढ़ें

भिवानी में धान लेकर जा रहे ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ा। सांकेतिक फोटो

भिवानी में धान लेकर जा रहे ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ा। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. 65 वर्षीय किसान लखा सिंह की हादसे में मौत।

  2. धान बेचकर लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हादसा।

  3. ग्रामीणों ने ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड की मांग की।

संवाद सहयोगी, बवानीखेड़ा। सड़क हादसे में 65 वर्षीय किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव सिप्पर निवासी लखा सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि लखा सिंह बुधवार को अपने ट्रैक्टर-ट्राली में धान भरकर बवानीखेड़ा अनाजमंडी में बेचने आए थे। अनाज बेचने के बाद वह शाम को वापस अपने गांव सिप्पर लौट रहे थे।

इसी दौरान बवानीखेड़ा-जमालपुर रोड पर एक मोड़ पर अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया। बताया जा रहा है कि मोड़ पर ब्रेकर न होने और ट्राली में असंतुलन के कारण ट्रैक्टर-ट्राली सहित पलट गया। हादसे में लखा सिंह ट्रैक्टर के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना दी और लखा सिंह को नागरिक अस्पताल बवानीखेड़ा पहुंचाया।

जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इस हादसे से गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दुर्घटना वाले मोड़ पर ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।