Move to Jagran APP

कर्मचारी चक्का जाम करने पर अड़े तो प्रशासन की हड़तालियों ने निपटने की तैयारी

8 और 9 जनवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को कामयाब बनाने क

By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Jan 2019 07:54 AM (IST)Updated: Tue, 08 Jan 2019 07:54 AM (IST)
कर्मचारी चक्का जाम करने पर अड़े तो प्रशासन की हड़तालियों ने निपटने की तैयारी
कर्मचारी चक्का जाम करने पर अड़े तो प्रशासन की हड़तालियों ने निपटने की तैयारी

जागरण संवाददाता, भिवानी:

loksabha election banner

8 और 9 जनवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को कामयाब बनाने के लिए कर्मचारी और गैर कर्मचारी संगठनों ने ताकत झोंक रखी है। वहीं, प्रशासन भी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार दिख रहा है। सबसे अहम बात यह है कि रोडवेज का चक्का रहेगा या नहीं, बिजली पानी की आपूर्ति कैसी रहेगी। इस पर हर किसी की नजर है। प्रशासन बिजली पानी और रोडवेज को सुचारू रखने पर सबसे ज्यादा फोकस कर रहा है। इसके लिए अतिरिक्त तैयारियां भी की जा रही हैं। बिजली निगम ने सुचारू आपूर्ति को ठेकेदार से लिए अतिरिक्त वर्कर बिजली निगम ने सुचारू आपूर्ति बनाए रखने के लिए सब डिविजन वाइज 5-5 वर्कर ठेकेदार से लिए हैं। इसके अलावा 100 के लगभग डीसी रेट पर लगे कर्मियों ने भी भरोसा दिया है कि वे हड़ताल पर नहीं जाएंगे। जेई, अभियंता और कार्यकारी अभियंता हड़ताल पर नहीं रहेंगे। ऐसे में आम लोगों के लिए बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

सतबीर ¨सह यादव, कार्यकारी अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी आज हड़ताल पर रहेंगे जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लगातार पंजाब के समान वेतन, निजीकरण बंद करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने जैसे सभी लंबित मांगों को पूरा करवाने के लिए हड़ताल पर रहेंगे। भिवानी ही नहीं पूरे प्रदेश भर मे पूरी तरह से हड़ताल रहेगी। अधिकारियों को इस बारे में लिख कर दिया गया है।

भरत ¨सह खटाणा, राज्य प्रधान

जनस्वाथ्य अभियांत्रिक क्लेरिकल एसोसिएशन जनस्वास्थ्य विभाग में नहीं है हड़ताल, सुचारू रहेगी पेयजल आपूर्ति फिलहाल तक उनके पास 8 और 9 जनवरी की हड़ताल को लेकर कोई सूचना नहीं है। पानी की आपूर्ति सुचारू रखी जाएगी। कर्मचारियों को इस बारे में निर्देश दिए गए हैं।

प्रदीप पूनिया, अधीक्षक अभियंता

जन स्वास्थ्य विभाग रोडवेज का पहिया आज रहेगा जाम रोडवेज कर्मचारियों की मांग जायज है। प्राइवेट बसों के 510 निजी बसों के परमिट भी रद किए जाएं। परिवहन बेड़े में प्राइवेट बसों को किसी भी हालत में शामिल नहीं किया जाना चाहिए। जनहित में उनकी मांग जायज हैं। सभी लंबित मांगें भी पूरी की जाएं। रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय किया है। 8 और 9 जनवरी को हड़ताल रहेगी।

नरेंद्र दिनोद, राज्य वरिष्ठ उप प्रधान

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन परिवहन सेवा सुचारू रहेगी हमने सभी तैयारियां की हैं राष्ट्रव्यापी हड़ताल से निपटने के लिए भिवानी डिपो की पूरी तैयारी है। लिखित में अभी हड़ताल की कोई सूचना भी नहीं मिली है। फिलहाल अतिरिक्त व्यवस्था नहीं की है पर डिपो के कर्मचारियों से ही बसें चलवाई जाएंगी। जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

भरत¨सह परमार, यातायात प्रबंधक

भिवानी डिपो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.