विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चरखी दादरी में रोजगार मेले में पहुंचे 62 युवा, 38 को मिली नौकरी; खुशी से खिले चेहरे

Published: Thu, 26 Nov 2026 03:39 PM (IST)

चरखी दादरी के पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन हुआ, जिसमें 11 कंपनियों ने भाग लिया। इस मेले में 62 विद्यार्थियों में से 38 को विभिन्न कंपनियों द्वारा रोजगार के लिए चुना गया।

रोजगार मेला में पहुंचे 62 युवा, नौकरी पाकर 38 के चेहरे खिले।

रोजगार मेला में पहुंचे 62 युवा, नौकरी पाकर 38 के चेहरे खिले।

HighLights

  1. पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन।

  2. 11 कंपनियों ने भाग लिया, 62 विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया।

  3. 38 विद्यार्थियों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए चुना गया।

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। दादरी शहर स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी ने किया।

उन्होंने वाकेशनल एजुकेशन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को जरूरी जानकारी दी। जिला परियोजना संयोजक अलका की अध्यक्षता में आयोजित रोजगार मेले में 11 कंपनियों ने भाग लिया।

अलका ने कहा कि रोजगारपरक शिक्षा आज समय की आवश्यकता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ साक्षात्कार देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम प्रभारी एपीसी कर्मवीर सिंह ने बताया कि जिले के 18 स्कूलों में नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क के अंतर्गत वाकेशनल एजुकेशन की पढ़ाई होती है।

इन स्कूलों से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले 62 विद्यार्थी रोजगार के लिए मेले में आए हैं। उनमें से 38 विद्यार्थियों को विभिन्न कंपनियों ने रोजगार के लिए चुना है। रोजगार प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को जिला शिक्षा अधिकारी तथा जिला परियोजना संयोजक ने बधाई दी।

कार्यक्रम में संदीप कादयान, भावना शर्मा, हरमन, जीत, शमां चौहान, विकास, जयवीर, सत्येंद्र, रवि, जतिन, रिंकू कुमार, कृष्ण खरब इत्यादि ने विद्यार्थियों की प्रतिभा का मूल्यांकन कर रोजगार के लिए चुना।

इस अवसर पर एनएसक्यूएफ अध्यापिका प्रमिला, सरला, रिंपी, प्रीति फोगाट, सोनम, सुषमा, प्रीति सांगवान, सरोज, ज्योति, परमजीत, नरेश, संदीप, जोगेंद्र, सतीश, शुभम, कमलेश तथा डीपीसी कार्यालय से विकास, रमेश, दीपक और डा. महेंद्र सिंह बीआरपी उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।