यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रसायन विज्ञान प्रदर्शनी में अनिशा, मीनाक्षी ने बनाए उपयोगीं माडल
संवाद सहयोगी बाढड़ा बाढड़ा स्थित राजकीय महिला पीजी महाविद्यालय में मंगलवार को विज्ञान प्रदश्

संवाद सहयोगी, बाढड़ा : बाढड़ा स्थित राजकीय महिला पीजी महाविद्यालय में मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन प्राचार्य डा. दिनेश गाबा की अध्यक्षता व विज्ञान समिति प्रभारी डा. मीना कुमारी की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर विज्ञान संकाय की छात्राओं ने उत्साह से इसमें भाग लिया। भौतिकी विज्ञान से दो टीमों ने भाग लिया व भूगोल विभाग में एक टीम शामिल रही। रसायन शास्त्र में तीन टीमों ने भाग लिया। रसायन विभाग से बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा अनिशा तथा मीनाक्षी ने खाद्य अपमिश्रण निवारण अधिनियम विषय पर माडल प्रस्तुत किया तथा प्रथम स्थान पाया। छात्राओं ने अपने माडल के माध्यम से बताया कि कैसे हम खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच करके उसे रोकने में मदद कर सकते है। दूसरे स्थान पर बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा रिद्धी तथा आरती रही। भौतिकी विभाग से राधा व प्रियंका का माडल शानदार रहा। भौतिकी विभाग से पूजा तथा सुमन दूसरे स्थान पर रही। भूगोल विषय से बीए तृतीय वर्ष की छात्रा संजू कुमारी तथा ममता ने जैव विविधता विषय पर माडल प्रस्तुत किया। विज्ञान सोसायटी के सदस्यों ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो. सूबे सिंह, उमेद कुमार, प्रो. गुणपाल, डा. मीना कुमारी, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. अनिल, प्रो. रिकू, प्रो. मुकेश कुमार, प्रो. तसवीर, प्रो. प्रियंका, प्रो. आनन्द, संजय, उषा सहित स्टाफ के सभी सदस्य मौजूद रहे।
