पति की मौत के बाद देवर से करवाई दूसरी शादी, उसने दहेज को लेकर दीं यातनाएं
जागरण संवाददाता, भिवानी : गांव हालुवास निवासी बेबस महिला के पहले पति की मौत होने पर परिजना
जागरण संवाददाता, भिवानी : गांव हालुवास निवासी बेबस महिला के पहले पति की मौत होने पर परिजनों ने देवसर के साथ दूसरी शादी करवा दी। पहले पति की मौत गम और उसके बाद दूसरे पति की यातनाओं ने जीवन नरक बना दिया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके दूसरे पति ने दहेज मांग पूरी ना करने पर उसे तरह-तरह की यातनाएं देकर घर से निकाल दिया। महिला ने घटना की शिकायत सदर थाना पुलिस से की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर उसके पति सहित ससुराल पक्ष के पांच सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गांव हालुवास निवासी अंजू ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी शादी 27 जनवरी 2008 को गांव घिकाड़ा निवासी विनोद के साथ हुई थी। शादी में पिता द्वारा अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज दिया गया। उसने बताया कि शादी के एक साल बाद ही 24 फरवरी 2009 को उसके पति विनोद की मौत हो गई। उस दौरान वह गर्भवती थी। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने उसकी दूसरी शादी यानी करेपा उसके देवर करण के साथ कर दिया। इस दौरान भी दहेज के नाम पर सात लाख रुपये नकद दिए गए, लेकिन इससे असंतुष्ट ससुराल के सदस्यों ने और दहेज की मांग की। यह मांग पूरी ना करने पर उसे तंग किया जाने लगा। अगस्त 2009 को बेटी का जन्म दिया तो ससुराल वालों का व्यवहार और कठोर हो गया। उसने आरोप लगाया कि बाद उसका पति करण ¨सह उसे तरह-तरह की यातनाएं देने लगा। यहां तक की गलत तरीके से संबंध बना कर उसे परेशान किया जाता। दूसरे पति करण ¨सह से लड़की पैदा हुई तो और प्रताड़ना बढ़ गई। तीसरे बच्चे के रूप में बेटा हुआ तो परिजनों ने छुछक में लाखों रुपये का सामान दिया और उम्मीद जगी की बेटा होने पर अब उसे ठीक रखेंगे, लेकिन उनका व्यवहार कतई नहीं बदला और उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। तंग आकर उसने घटना की शिकायत सदर थाना पुलिस से की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर उसके पति, सास, ससुर सहित पांच सदस्यों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व यौन शोषण का मामला दर्ज किया है।