Bhiwani Crime: प्रेम विवाह करने वाले युवक ने पत्नी से झगडे़ के बाद ब्लेड से काटा अपना शरीर, फिर लगाया फंदा
Bhiwani Crime प्रेम विवाह करने वाले युवक ने पत्नी से झगड़े के बाद ब्लेड से अपना शरीर काट लिया। बाद ही कमरे का दरवाजा बंद कर फंदा लगा लिया। पुलिस ने मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है और शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया।
जागरण संवाददाता, भिवानी: करीब दो साल पहले प्रेम विवाह करने वाले युवक ने पत्नी से झगडे़ के बाद ब्लेड से अपने शरीर पर अनेक वार किए और फिर कमरे का दरवाजा बंद कर फंदा लगा लिया। पहले स्वजनों ने कुछ रिश्तेदारों पर आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।
बाद में एसएचओ इंस्पेक्टर श्रीभगवान ने मृतक की पत्नी से सबके समक्ष मामले की जानकारी ली तो मृतक के स्वजन उसकी पत्नी के साथ झगड़ने लगे। फिलहाल पुलिस ने मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है और शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया।
दो साल पहले हुई थी शादी
मामला शुक्रवार का है। महेंद्रगढ़ के भोजावास वासी प्रियंका ने पटेल नगर दिल्ली वासी अनिल के साथ प्रेम विवाह किया हुआ है। शादी करीब दो साल पहले हुई। जिसके बाद से दोनों कभी रोहतक, कभी भिवानी रह रहे थे। पिछले करीब ढाई माह से दोनों जुई खुर्द में मकान किराये पर लेकर रह रहे थे। अनिल चाउमिन की रेहड़ी लगाता था। शुक्रवार को दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद युवक ने पहले ब्लेड से अपने सीने और सिर में वार किए। जिससे खून बहने लगा।
स्वजनों ने अस्पताल परिसर में भी किया था हंगामा
इसके बाद कमरे की अंदर से कूंड़ी बंद कर पंखे से चुन्नी बांध फंदा लगा दिया। सूचना पर दिल्ली से परिजन भिवानी पहुंचे। शनिवार को युवक की मौत पर स्वजनों ने अस्पताल परिसर में ही खूब हंगामा किया और पहले कुछ रिश्तेदारों पर धमकी देने के आरोप लगाए।
जब जुई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्रीभगवान ने सबके सामने ही मृतक की पत्नी प्रियंका से बातचीत की तो पाया कि यह आपसी विवाद था। जिसके बाद सभी मृतक की पत्नी के साथ झगड़ने लगे। पुलिस ने सबको अलग कर शांत किया।
मृतक की पत्नी है गर्भवती
मृतक की पत्नी करीब पांच माह से गर्भवती है। मृतक अनिल की दो बहने और एक भाई है।पति कह रहा था बुआ घर चले, पत्नी कह रही थी बहन के घरप्रेम विवाह करने वाले अनिल और प्रियंका पिछले दो साल से ही अलग रह रहे है। प्रियंका ने बताया कि वे अब खुई खुर्द में किराये पर रह रहे थे।
शुक्रवार सुबह अनिल ने बताया कि बुआ के घर अटेली चलेंगे। जिस पर मैंने कहा कि बहन आरती के घर दिल्ली चलेंगे। इस पर विवाद हुआ। नाराज अनिल शराब पीने लगा। मेरी तबीयत खराब थी तो मैं जुई अस्पताल चली गई।
जब वापस आई तो अनिल ब्लेड से अपने शरीर पर चोट मारने लगा। जब मैने पूछा तो वह कमरे में गया और दरवाजा की अंदर से कूंडी लगा ली। खिड़की से देखा तो उसने पंखे से चुन्नी बांध फंदा लगा लिया। वह मदद के लिए गली में गई और वहां नाई की दुकान से दो लोगों को बुलाकर लाई। जिन्होंने दरवाजा तोड़। तब तक अनिल की मौत हो चुकी थी।
पति-पत्नी का आपसी झगड़ा हुआ है। मृतक अनिल की पत्नी प्रियंका ने बताया कि विवाद इतना बढ़ा कि अनिल अपने शरीर पर ब्लेड से वार करने लगा और फिर फंदा लगा लिया। मामले में प्रियंका के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर श्रीभगवान, एसएचओ जुई थाना