विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चरखी दादरी में हादसा, पिकअप की टक्कर से कार सवार घायल

Published: Thu, 12 Nov 2026 03:28 PM (IST)

चरखी दादरी में NH 334B पर भांडवा के पास कार और पिकअप डाला की टक्कर में सोनीपत निवासी एक व्यक्ति घायल हो गया। पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।

चरखी दादरी में हादसा। सांकेतिक फोटो

चरखी दादरी में हादसा। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. NH 334B पर कार-पिकअप की भीषण टक्कर हुई।

  2. सोनीपत निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल।

  3. पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से हुआ फरार।

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। नेशनल हाइवे 334 बी पर भांडवा के समीप कार व पिकअप डाला की टक्कर हो गई । जिससे कार सवार सोनीपत जिला निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। वहीं, घायल को गोपी सीएचसी ले जाया गया जहां से उसे रेफर कर दिया गया। बाढड़ा थाना पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में सोनीपत जिले के गांव कुमाशपुर निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह अपनी बुआ के बेटे अमित और बेटे देव के साथ कार में सवार होकर सालासर धाम जा रहा था। कार अमित चला रहा था। जब वे बाढड़ा से आगे गांव भांडवा स्थित प्रज्ञा स्कूल के पास पहुंचे तो आगे चल रही पिकअप के चालक ने तेज गति और लापरवाही से अचानक वाहन को गलत दिशा में मोड़ दिया।

इससे उनकी कार पिकअप से टकरा गई। टक्कर के कारण उसे काफी चोटें आई और उसे कार से बाहर निकालने में अमित को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसी दौरान पिकअप चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। उन्होंने डायल 112 पर काल कर घटना की सूचना दी।

जिसके बाद ईआरवी टीम मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी गोपी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे चरखी दादरी सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में स्वजन ने उसे सोनीपत स्थित प्राइवेट अस्पताल में ले गए जहां उसका उपचार चल रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।