Move to Jagran APP

आप ने चीनी हमले के विरोध में किया रोष प्रदर्शन

भारत-चीन सीमा पर गलवान घाटी में चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Jun 2020 06:32 AM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2020 06:32 AM (IST)
आप ने चीनी हमले के विरोध में किया रोष प्रदर्शन
आप ने चीनी हमले के विरोध में किया रोष प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : भारत-चीन सीमा पर गलवान घाटी में चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय जवानों पर किए गए हमले को लेकर शनिवार को दादरी शहर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष रिपी फौगाट की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने इस हमले को लेकर भारत सरकार की कार्यशैली पर भी कई सवाल उठाए और पार्टी कार्यालय से मुख्य बाजार होते हुए शहीद दलबीर सिंह स्मारक स्थल पर पहुंच कर शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी।

loksabha election banner

रिपी फौगाट व अन्य कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने सरकार से कहा कि जवानों को बिना हथियार के सीमाओं पर भेज कर शहीद न करवाए। भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर केंद्र सरकार का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण रहा है। गलवान में हुई घटना को लेकर आज पूरा देश आक्रोशित है और केंद्र की भाजपा सरकार से कई सवालों का जवाब चाहता है। रिपी फौगाट ने कहा कि जवानों को बंधक बनाए जाने की खबर केंद्र सरकार ने क्यों छिपाई। चीनी कंपनियों और चीन से आयात हो रही सामग्रियों को रोककर आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में सरकार क्या पहल करने वाली है। यह देश को बताना जरूरी है। चाइनीज सामान के आयात पर ज्यादा से ज्यादा रोक लगाई जाए और आयात शुल्क बढ़ाया जाए। आम आदमी पार्टी चीन के मसले पर पूरी तरह से केंद्र सरकार और भारतीय सेना के साथ है। लेकिन केंद्र सरकार को अपना रुख स्पष्ट करना होगा।

प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष राजन सांगवान, सतबीर कामरेड, दर्शन, राजेंद्र बेरला, किसान सैल अध्यक्ष महेंद्र सिंह, राजदीप सौलंकी, जयप्रकाश फौगाट, भूप सिंह सोनी, शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.