विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रशासन का घेराव करने कितलाना टोल से हांसी पहुंचा आंदोलनकारियों का जत्था

By JagranEdited By:
Published: Mon, 08 Nov 2021 05:53 PM (IST)

सरकार के इशारे पर भाजपा के नेता न केवल जातिगत जहर घोल रहे हैं बल्कि जिम्मेदारी भरे पद पर होने के बावजूद असंसदीय भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं जो बेहद निदनीय है।

प्रशासन का घेराव करने कितलाना टोल से हांसी पहुंचा आंदोलनकारियों का जत्था
प्रशासन का घेराव करने कितलाना टोल से हांसी पहुंचा आंदोलनकारियों का जत्था

जागरण संवाददाता, भिवानी : सरकार के इशारे पर भाजपा के नेता न केवल जातिगत जहर घोल रहे हैं बल्कि जिम्मेदारी भरे पद पर होने के बावजूद असंसदीय भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं जो बेहद निदनीय है। यह बात किसान नेता राजू मान ने कितलाना टोल पर किसानों के अनिश्चितकालीन धरने को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इन नेताओं का मकसद तीन कृषि कानूनों के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे किसान आंदोलन को भड़काने और भाईचारे में फूट डालने का है लेकिन किसान और मजदूर इनके मंसूबे जान गए हैं और पहचान गए हैं कि ये नेता महज सत्ता के दलाल हैं।

मान ने कहा कि जब से केंद्र के साथ हरियाणा में भाजपा ने सत्ता में कदम रखा है तब से प्रदेश निरंतर विकास से विनाश की ओर बढ़ रहा है। किसान को बिजाई के लिए डीएपी नहीं मिल रही है। थानों में खाद बांटनी पड़ रही है। महिलाओं को घंटों लाइन में खड़े होना पड़ रहा है। सरकार की बड़ी विफलता यह है कि उसने समय रहते खाद का स्टाक नहीं मंगवाया। उन्होंने कहा कि सत्ताधारियों का ध्यान केवल अपने हित साधने पर लगा है और उन्हें गरीब व मध्यम वर्ग के दुख दर्द से कोई सरोकार नहीं है। सोमवार सुबह कितलाना टोल से किसानों का जत्था हांसी प्रशासन के घेराव के लिए रवाना हुआ। उन्होंने कहा जब तक किसान कुलदीप राणा को इंसाफ नहीं मिलता और दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होगा हमारा संघर्ष जारी रहेगा। जत्थे में सांगवान खाप से सचिव नरसिंह डीपीई, मास्टर शेर सिंह, कामरेड ओमप्रकाश, गंगाराम श्योराण, रामफल देशवाल, सुखदेव पालवास, सुरजभान सांगवान, सुरेन्द्र कुब्जानगर, सुशीला घणघस, सरोज श्योराण, अजित, कुलदीप धनाना, इत्यादि मौजूद थे।

कितलाना टोल पर धरने के 318वें दिन कन्नी प्रधान मास्टर ताराचंद चरखी, शमशेर सांगवान, चंद्र सिंह पैंतावास, पूर्व सरपंच समुन्द्र सिंह, सतीश सांगवान, कुलदीप पूर्व सरपंच, हरबीर नम्बरदार, दिलावर मलिक, महीपत, रायसिंह, जिलेराम, चेतराम, जिलेसिंह, देवेंद्र, राजेश डोहकी, धर्मबीर, रामकिशन, जितेंद्र नम्बरदार, धर्मचंद, रामकुमार छपार समेत अनेक किसान मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।