राजस्थान में ड्यूटी पर गई डाक विभाग की महिला कर्मचारी अचानक हुई गायब, तीन दिन से फोन बंद
चरखी दादरी जिले की एक 22 वर्षीय डाक विभाग की युवती जैसलमेर में ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता ...और पढ़ें

राजस्थान में ड्यूटी पर गई डाक विभाग की महिला कर्मचारी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता। प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
डाक विभाग की 22 वर्षीय युवती लापता हुई।
जैसलमेर में ड्यूटी के दौरान हुई गुमशुदा।
पिता ने अज्ञात व्यक्ति पर संदेह जताया।
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। जिले के झोझू कलां थाना क्षेत्र के एक गांव से राजस्थान के जैसलमेर में ड्यूटी पर गई डाक विभाग की 22 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।
युवती के पिता ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की आशंका जताई है। उसकी शिकायत पर झोझू कलां थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी राजस्थान के डाक विभाग में नौकरी करती है और उसकी तैनाती जैसलमेर जिले है। वह छह सितंबर 2026 को घर से ड्यूटी पर गई थी।
इसके बाद स्वजनों की उससे लगातार बातचीत होती रही। शिकायतकर्ता ने बताया कि एक नवंबर को सुबह करीब नौ बजे जब उसने बेटी के मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया तो फोन बंद मिला।
इसके बाद स्वजनों ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया और संपर्क नहीं होने पर उसकी तलाश शुरू की गई। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। शिकायतकर्ता ने पुलिस को शिकायत देकर उसकी बेटी की तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।