Move to Jagran APP

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को यादगार बनाएंगी 40 स्कूल 10 व्यायामशाला और 40 सामाजिक संस्थाएं

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को यादगार बनाने के लिए सोमवार को जिला भर में 40 स्कूल 10 व्यायामशालाएं और 40 सामाजिक संस्थाएं योग का लाइव प्रसारण करेगे। इसके अलावा इन जगहों पर करीब पांच हजार योगार्थी भाग लेंगे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Jun 2021 06:24 AM (IST)Updated: Mon, 21 Jun 2021 06:24 AM (IST)
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को यादगार बनाएंगी 40 स्कूल 10 व्यायामशाला और 40 सामाजिक संस्थाएं
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को यादगार बनाएंगी 40 स्कूल 10 व्यायामशाला और 40 सामाजिक संस्थाएं

जागरण टीम भिवानी : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को यादगार बनाने के लिए सोमवार को जिला भर में 40 स्कूल, 10 व्यायामशालाएं और 40 सामाजिक संस्थाएं योग का लाइव प्रसारण करेगे। इसके अलावा इन जगहों पर करीब पांच हजार योगार्थी भाग लेंगे। इन कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री, केंद्रीय आयुष मंत्री और मुख्यमंत्री का संदेश लाइव सुनाया जाएगा। स्कूलों में योग कार्यक्रम क्लस्टर स्तर पर होगा। सुबह साढे छह से सात बजे तक प्रधानमंत्री और केंद्रीय आयुष मंत्री अपना संदेश देंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री का संबोधन होगा। सवा सात से आठ बजे तक योग क्रियाएं होंगी और यह सब लाइव भी रहेगा। पूरे आयोजन में नोडल आफिसर उपायुक्त जयवीर आर्य रहेंगे। भिवानी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ब्वायज में होने वाले कार्यक्रम में कृषि मंत्री जेपीदलाल, सांसद धर्मबीर सिंह और विधायक घनश्याम सर्राफ, विधायक बिशंबर वाल्मीकि रहेंगे। इस भव्य आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला में होने वाले आयोजनों में प्रत्येक में 50 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की अनुमति नही होगी।

loksabha election banner

सभी तैयारियां पूरी

हरियाणा योग आयोग के सदस्य डा. मदन मानव ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को यादगार बनाने के लिए सभी तैयारी पूरी हैं। सरकारी स्कूलों और व्यायामशालाओं के अलावा इनमें इस बार 40 निजी संस्थाओं का जुड़ाव इस आयोजन को यादगार बनाने में अहम साबित होगा। मुख्य रूप से आरोग्य भारती, इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आग्रेनाइजेशन, आर्ट आफ लीविग, भारतीय योग संस्थान, आनंद फाउंडेशन, क्रीड़ा भारती जैसी सामाजिक संस्थाएं इस भव्य आयोजन को सफल बनाएंगी।

ढिगावा मंडी क्षेत्र में जगह-जगह योग, जुटेंगे हजारों लोग

संवाद सूत्र, ढिगावा मंडी : विश्व योग दिवस के अवसर पर ढिगावा मंडी क्षेत्र में दर्जनों प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में जगह-जगह योग कार्यक्रम होंगे। ग्राम पंचायत, महाविद्यालय और विद्यालय भी इसमें हिस्सा लेंगे। रविवार को भी प्रशासन योग दिवस की तैयारियों में व्यस्त रहा। विश्वभर में सोमवार को योग दिवस मनाया जाएगा। ढिगावा मंडी में मुख्य आयोजन गवर्नमेंट स्कूल में होगा।

इन स्थानों पर होगा योग

रविवार को आर्य स्कूल, जीनीयस स्कूल, शिव स्कूल, संस्कार सैनिक कोचिग सेंटर, दक्ष स्कूल, सर्वोदय स्कूल, एचआरएम स्कूल, बीडीएम स्कूल, आइडियल स्कूल, एमडी स्कूल, डीआरएम स्कूल व क्षेत्र के करीब दो दर्जन सरकारी स्कूलों, व्यायामशाला आदि में योग दिवस की तैयारियां चलती रहीं। रविवार को जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह श्योराण ने सुबह खंड के विभिन्न क्लस्टर का औचक निरीक्षण कर 21 जून को मनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस की तैयारियों का जायजा लिया।

योग की अलख जगा रही निहारिका, नियमित सिखा रही योग

संवाद सहयोगी, बवानीखेड़ा : एलबीएस स्कूल की कोर्डिनेटर निहारिका चावला योग की अलख जगा रही हैं। वह महिलाओं को भी योग सिखा रही हैं। इतना नहीं वह बताती हैं कि योग स्वास्थ्य उत्तम बनाने में अहम भूमिका निभाता है। वह खुद भी वर्षो से योग का अभ्यास कर रही हैं। उनका लोगों को यही संदेश है कि योग है तो स्वस्थ जीवन है। कोरोना महामारी जैसे दौर में तो योग की महता और भी बढ़ जाती है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर रोज होना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.