कोरोना को मात दे 33 कोरोना पॉजिटिव ठीक
वीरवार को जिले में वीरवार को आए 47 नए कोरोना पॉजिटिव फोटो 29बीडब्ल्यूएन 04 जागरण
जागरण संवाददाता, भिवानी:
जिले में वीरवार को कोरोना को मात देकर 33 कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति ठीक हुए। वीरवार को 47 नए कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए है। वीरवार को 850 व्यक्तियों के सैंपल लेकर जांच के लैब में भेजे गए।
जिले में अब तक कुल 3713 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हो चुके है। जिनमें से 3396 ठीक हो चुके हैं। अब जिले में कोरोना के 264 एक्टिव केस हैं। वीरवार को 33 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। सिविल सर्जन ने डॉ. सपना गहलावत ने बताया कि भिवानी जिले में वीरवार 47 नए कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए हैं। इनमें गांव शेरड़ा से 24 वर्षीय व्यक्ति, गांव चांग से 35 वर्षीय, गांव रोहनात से 50 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। वार्ड नंबर-3 सिवानी से 25 वर्षीय महिला, 13 वर्षीय लड़की, 33 वर्षीय महिला और 64 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। बवानीखेड़ा से 25 वर्षीय व्यक्ति, गांव जाटू लुहारी जाटू से 50 वर्षीय महिला, 55 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। अब तक जिले में कुल 37134 कोरोना पॉजिटिव हो चुके है जिसमें से 3395 ठीक हो चुके हैं। सिविल सर्जन डा. सपना गहलावत ने जिलावासियों से अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखने की अपील की है। अगर किसी भी व्यक्ति को जुकाम-बुखार या गले में तकलीफ होती है तो वह तुरंत डाक्टर से संपर्क करके अपनी जांच अवश्य कराएं। मुंह पर मास्क का प्रयोग करें।