Move to Jagran APP

255 कर्मचारियों ने दी गिरफ्तारी, मांगों को लेकर आंदोलन तेज की चेतावनी

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : सर्व कर्मचारी संघ संबंधित अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 12:26 AM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 12:26 AM (IST)
255 कर्मचारियों ने दी गिरफ्तारी, मांगों को लेकर आंदोलन तेज की चेतावनी
255 कर्मचारियों ने दी गिरफ्तारी, मांगों को लेकर आंदोलन तेज की चेतावनी

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : सर्व कर्मचारी संघ संबंधित अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन के तहत मंगलवार को दादरी में 255 कर्मचारियों ने गिरफ्तारी दी। हालांकि कुछ देर बाद प्रशासन द्वारा सभी को रिहा कर दिया गया। गिरफ्तारी देने से पहले विभिन्न विभागों के सैंकड़ों नियमित, अनियमित कर्मचारी रोजगार्डन में इकट्ठा हुए। यहां पर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जेल भरो आंदोलन की शुरूआत की। आंदोलन का नेतृत्व जिला संयोजक राजकुमार घिकाड़ा ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में हेमसा की राज्य उपाध्यक्ष शर्मिला हुड्डा, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रधान रमेश जाखड़ ने शिरकत की।

loksabha election banner

वक्ताओं ने उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार आम जनता, किसान, मजदूर, कर्मचारियों की आवाज को दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने के बाद चुनावी वायदों को भी पूरा नहीं किया है। वक्ताओं ने कहा कि बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लागू करवाने के लिए 24 दिनों से हड़ताल पर है। लेकिन उनकी मांगें नहीं मानी जा रही है। कर्मचारियों ने कहा कि अब कर्मचारियों के सब्र का बांध टूट चुका है। रोज गार्डन में इकट्ठा होने के बाद सभी कर्मचारी नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए नगर के मुख्यमार्गो से होते हुए लघु सचिवालय परिसर में पहुंचे। लघु सचिवालय पहुंचने के बाद दादरी डीएसपी प्रदीप नैन ने 255 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद सभी कर्मचारियों को बसों के माध्यम से अस्थाई जेल नई अनाज मंडी में ले जाया गया। करीब एक घंटे बाद तहसीलदार ने नई अनाज मंडी में पहुंच कर सभी कर्मचारियों को रिहा कर दिया। ये है मुख्य मांगें

जेल भरो आंदोलन में शामिल कर्मचारियों ने बताया कि उनकी मांगों में मुख्य रूप से बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मियों की मांगों का बातचीत से समाधान करने, एस्मा उत्पीड़न पर रोक, आंदोलन कर रहे कर्मचारियों पर बनाए गए झूठे मुकदमों को रद करना, पंजाब के समान वेतनमान, 31 मई के हाईकोर्ट के फैसले पर रोक, पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने, एक्सग्रेसिया स्कीम बहाल, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, समान काम समान वेतन, न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये करना, कैशलेस मेडिकल सुविधा, रिक्त पदों पर स्थाई भर्ती व पदोन्नति, आऊट सोर्सिग, ठेका प्रथा, निजीकरण, पीपीपी की नीतियों पर रोक लगाना शामिल है। जारी रहेगा अभियान

जिला संयोजक राजकुमार घिकाड़ा ने बताया कि जेल भरो आंदोलन के बाद दूसरे चरण में आगामी 20 सितंबर से 20 अक्टूबर तक सभी कैबिनेट मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्र में जाकर पोल-खोल अभियान चलाया जाएगा। उसके बाद तीसरे चरण में 23 अक्टूबर को मंत्रियों के आवास का घेराव तथा चौथे चरण में 15 नवंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी। ये रहे मौजूद

जेल भरो आंदोलन के दौरान हेमसा जिला प्रधान विजय लांबा, ओमबीर कालहेर, प्र¨वद्र भांडवा, रमेश मोडी, कृष्ण ¨सह, राजेंद्र, संजय शास्त्री, सुंदर पाल, जयवीर, सतबीर, जगबीर ¨सह, सूरत ¨सह, सरोज बाला, धर्मेंद्र सांगवान, देवेंद्र शर्मा, जितेंद्र, कृष्ण, भूप ¨सह, शीला, ओमपति, शमा कौर, सुनीता, शकुंतला, कृष्ण फौगाट, नीतू, महेंद्र सांगवान, सरोज इत्यादि ने भी संबोधित किया। इस दौरान सह संयोजक कृष्ण भागवी ने मंच संचालन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.