जो सरकार सैनिकों का सम्मान करती है, उसका कोई सानी नहीं : डीपी वत्स
राज्यसभा के सांसद जनरल डा. डीपी वत्स ने कहा कि जो सरकार सैनिको
जागरण संवाददाता,भिवानी : राज्यसभा के सांसद जनरल डा. डीपी वत्स ने कहा कि जो सरकार सैनिकों का सम्मान करती है, उसका कोई सानी नहीं है। देश के हर राज्य में भाजपा सैनिकों को अग्रणी भूमिका में रखेगी। मोदी सरकार ने पूर्व सैनिकों के लिए न केवल ओआरपी लागू किया बल्कि उनके बच्चों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पूर्व सैनिकों को पूरा मान सम्मान देती है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में पत्थरबाजों से निपटने के लिए भाजपा सरकार विशेष रणनीति बना रही है। इसीलिए कमांडर सुनील शर्मा राजनीति के मैदान में उतरे हैं।
फौजी हूं और कर्मनीति में विश्वास करता हूं। राजनीति के क्षेत्र में राजनीति करने नहीं लोगों की सेवा करने के लिए मैदान में उतरा हूं। जो वादा करूंगा उसे अंतिम सांस तक निभाऊंगा। यह बात हुडा पार्क के सामने आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक कमांडर सुनील शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में कमांडर सुनील शर्मा द्वारा शहीद प्रताप ¨सह के पिता सूबेदार गजराज, चिड़िया निवासी शहीद सूबेदार सतीश के पुत्र नरेंद्र, बौंद से शहीद सुनील कुमार के पिता रमेश, रानीला से शहीद अशोक की वीर नारी रेखा व बत्तर खेड़ी से धर्मेंद्र सांगवान के पिता राजेंद्र सांगवान समेत 21 परिवारों को सम्मानित किया गया। इस दौरान जय¨हद मंच के सदस्य व पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
सैनिक सम्मान समारोह में कमांडर सुनील शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार जय जवान, जय किसान व जय विज्ञान के नारे में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि वे लोगों की सेवा के लिए राजनीति के क्षेत्र में आए हैं। कर्मनीति में उनका विश्वास है और वे अपने इलाके के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं। भारतीय जनता पार्टी की टिकट से वे भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की इच्छा रखते हैं। कमांडर ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने वन रैंक-वन पेंशन लागू करके वर्षों से पूर्व सैनिकों की लंबित मांग को पूरा किया है। इसके अलावा और भी कई मांगें पूरी की गई हैं। कार्यक्रम में 100 सामाजिक संगठनों व 50 ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने कमांडर सुनील शर्मा को सम्मानित किया।
इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष नंदराम धानिया ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो विकास की सोच रखती है। सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान भाजपा सरकार ने ही किया है।
इस अवसर पर कर्नल रागेंद्र सुहाग, मुकेश गौड़, जगदीश मिताथल, डा. रविकांत भीष्म, र¨वद्र बापोड़ा, सुरेश शर्मा व नवीन जय¨हद व सुनील वर्मा नंबरदार समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।