Move to Jagran APP

तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी, हवा ने गर्मी से दिलाई राहत

जागरण संवाददाता,भिवानी : सोमवार को तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। तापमान बढ़ने

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Jul 2018 06:57 PM (IST)Updated: Mon, 30 Jul 2018 06:57 PM (IST)
तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी, हवा ने गर्मी से दिलाई राहत
तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी, हवा ने गर्मी से दिलाई राहत

जागरण संवाददाता,भिवानी : सोमवार को तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। तापमान बढ़ने के बाद भी दिनभर चली हवाओं के कारण मौसम सुहाना बना रहा। लोगों को अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। वहीं आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। पिछले दिनों हुई बारिश का असर अभी भी मौसम पर साफ देखने को मिल रहा है। इसके चलते दिनभर मौसम सुहाना बना रहा और लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी जरूर दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। सोमवार को सुबह से ही सूर्य देव ने दर्शन दे दिए। हालांकि दिनभर कई दफा आसमान पर बादलों का कब्जा भी देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं दिनभर में हवा की गति 30 किलोमीटर प्रतिघंटा तक मापी गई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.