Move to Jagran APP

18 दिन की हड़ताल खत्म, ड्यूटी पर लौटे कर्मचारी, दौड़ी सभी रूटों पर बसें

18 दिन चली रोडवेज कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल शनिवार को ख

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 11:59 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 11:59 PM (IST)
18 दिन की हड़ताल खत्म, ड्यूटी पर लौटे कर्मचारी, दौड़ी सभी रूटों पर बसें

जागरण संवाददाता, भिवानी : 18 दिन चली रोडवेज कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल शनिवार को खत्म हो गई। सुबह 10 बजे से पहले ही कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंच गए। वर्कशॉप में चालक परिचालकों की भीड़ जमा हो गई। बायोमीट्रिक मशीन में हाजिरी लगाने को लंबी कतारें लग गई। जल्द और समय पर ड्यूटी पर भेजने के लिए रजिस्टर में भी हाजिरी लगाई गई। हाजिरी लगने के साथ चालक परिचालक अपनी बसों को बूथ पर ले जाकर सवारी लेकर विभिन्न मार्गों पर रवाना हो गए।

loksabha election banner

जैसे ही हड़ताल खत्म हुई बस अड्डे पर चहल पहल शुरू हो गई। टिकट काउंटर पर टिकट लेने वालों की भीड़ लग गई। काउंटरों पर कर्मचारी तैनात नजर आए। दिल्ली काउंटर पर कतार में लगे राकेश कुमार ओर विक्की ने बताया कि बहुत परेशान हो रहे थे। रेलगाड़ी में जाना पड़ रहा था। रेल सेवा कम थी ऐसे में वह बस में जाते थे। लेकिन शनिवार को बस चली तो उनको राहत मिली। डिपो से मिली जानकारी के अनुसार 650 कर्मचारी हड़ताल से वापस लौट आए। जो निलंबित कर्मचारी थे उनको भी ड्यूटी पर लिया गया। हड़ताल के दौरान हर रोज 10 से 12 हजार किमी चली बसें डिपो अधिकारियों की माने तो आमतौर पर हर रोज 40 से 42 हजार किलोमीटर डिपो की बसें निकालती थी। लेकिन हड़ताल के दौरान बहुत कम बसें चली। जिसके चलते औसतन हर रोज 10 से 12 हजार किलोमीटर ही रोडवेज बसें चल सकी। भिवानी डिपो से मिली जानकारी के अनुसार हड़ताल से पहले प्रत्येक बस औसतन हर रोज 12 से 15 हजार रुपये राजस्व लेकर आती थी। लेकिन हड़ताल के दौरान 35 से 80 बसें चली। उनमें भी राजस्व की बात करें तो प्रत्येक बस औसतन 2 से 3 हजार रुपये ही लेकर आई। ऐसे में रोडवेज को नुकसान उठाना पड़ा। आउट सोर्स 164 कर्मी वापस भेजे, गुस्साए कर्मियों ने की नारेबाजी भिवानी: हड़ताल के दौरान भिवानी डिपो में आउट सोर्स आधार पर 164 कर्मचारी लगाए गए। इनमें 84 चालक ओर 80 होमगार्ड परिचालक लगाए गए थे। जैसे ही हड़ताल खत्म हुई उनको ड्यूटी से वापस भेज दिया गया। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि उनका हिसाब कर दिया गया। लेकिन हटाए जाने से गुस्साए आउट सोर्स कर्मचारियों ने नारेबाजी की और रोष जताया।

उनके साथ धोखा हुआ है रोष जताने वालों में सन्नी, पवन, विकास आदि ने बताया कि उनके साथ धोखा हुआ है। उनको समर्पण भाव से ड्यूटी करने ओर नियमित रखने के लिए मौखिक भरोसा दिया गया था। लेकिन अब जैसे ही हड़ताल खत्म हुई है उनको हटा दिया गया। आउट सोर्स पर लगे कर्मियों का हिसाब कर दिया गया है आउट सोर्स पर लगे कर्मी वापस भेज दिए गए हैं। ड्यूटी के दौरान का उनका हिसाब कर लिया गया है। हड़ताली कर्मचारी वापस आने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

जयकिशन डीआइ, भिवानी डिपो। कर्मचारी ड्यूटी पर लौटे, सभी रूटों पर चली बसें हड़ताल के बाद कर्मचारी वापस ड्यूटी पर लौट आए हैं। सभी रूटों पर बसें चली। यात्री खुश नजर आए। अब सभी रूटों पर नियमित रूप से रोडवेज बसें चलेंगी।

भरत ¨सह परमार, ट्रैफिक मैनेजर, भिवानी डिपो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.