Move to Jagran APP

13 तक चलेंगी धूलभरी आंधी, गर्मी करेगी लोगों को बेहाल

-गर्मी में सेहत का रखें ख्याल बरते सावधानी जागरण संवाददाताभिवानी बढ़ती गर्मी लोगों को पर

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 May 2019 12:27 AM (IST)Updated: Fri, 10 May 2019 06:32 AM (IST)
13 तक चलेंगी धूलभरी आंधी, गर्मी करेगी लोगों को बेहाल
13 तक चलेंगी धूलभरी आंधी, गर्मी करेगी लोगों को बेहाल

-गर्मी में सेहत का रखें ख्याल, बरते सावधानी

loksabha election banner

जागरण संवाददाता,भिवानी : बढ़ती गर्मी लोगों को परेशानी कर रही है। वहीं 13 मई तक गर्मी के साथ-साथ धूल भरी आंधी भी चलने वाली हैं। ऐसे में गर्मी लोगों को जमकर परेशान करेगी। वहीं लोगों की समस्या भी बढ़ेगी। क्षेत्रवासी गर्मी में अपनी सेहत का ध्यान जरूर रखें। इसके लिए खानपान व रहन-सहन में भी परिवर्तन करना होगा। ताकि गर्मी से बचा जा सकते।

गर्मी के कारण उल्टी-दस्त, हैजा, टाइफाइड, लू लगना, हृदय घात, मलेरिया व फोड़े-फुंसी जैसी बीमारियां फैलने का अधिक खतरा रहता है। ऐसे में लोगों द्वारा बरती जाने वाली सावधानी ही उन्हें लू की मार से बचा सकती है। बृहस्पतिवार को भी दिनभर चली गर्म हवाओं ने लोगों को जमकर परेशान किया। क्षेत्रवासियों ने गर्मी से बचने के लिए एसी, कूलर व पंखों का सहारा लेते नजर आए। ये करें बचाव * बाहर जाते समय पानी पीकर निकले। ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।

* शरीर को कपड़े से ढांपकर बाहर धूप में निकलें। खासकर सिर को कपड़े से ढांपे या छतरी लेकर चले।

* गर्मी से बचने के लिए आम पन्ना, चंदन का शरबत जौ के सत्तू में मिसरी मिलाकर, कच्चा प्याज, तरबूज, खरबूजा, खीरा, सप्ताह में दो दिन खिचड़ी, दलिया या रबड़ी खाएं।

* बाहर के खाद्य पदार्थ न खाएं। मिर्च-मसालों वाली खाद्य वस्तुओं से भी परहेज करें। ये रहा तापमान मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं दिनभर में 35 किलोमीटर प्रति घंटा तक रफ्तार से गर्म हवाएं चली। ये रहा पिछले दिनों का तापमान दिनांक अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

1 मई 38 22

2 मई 38 23

3 मई 40 24

4 मई 40 22

5 मई 40 21

6 मई 42 26

7 मई 43 28

8 मई 43 27

9 मई 43 27

नोट : सभी आंकड़े डिग्री सेल्सियस में हैं। आयुष विभाग के महानिदेशक आइएएस डा. साकेत कुमार ने ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को गर्मी से बचने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए थे। उनके आदेशानुसार चिकित्सकों की ड्यूटी लगा दी है, वे गांवों में जाकर सरपंच व अन्य लोगों को साथ लेकर लोगों को गर्मी से बचने के लिए जागरूक करेंगे। गर्मी से बचने के लिए सिर को ढांप कर चले और शरीर में पानी की कमी न होने दें।

डा. देवेंद्र शर्मा

जिला आयुर्वेद अधिकारी, भिवानी। धूलभरी आंधी चलने की संभावना 13 मई तक धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान मौसम भी गर्म रहने का अनुमान है। गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। वहीं तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

प्रो. वेदप्रकाश लुहाच, वरिष्ठ संयोजक

कृषि विज्ञान केंद्र, भिवानी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.