हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए 12 रोडवेज बसें बुक
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए वीरवार को 12 बसों क
जागरण संवाददाता, भिवानी : हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए वीरवार को 12 बसों की बुकिग हुई। यह बुकिग 31 को होने वाली परीक्षा के लिए है। इस भर्ती के लिए 30 अक्टूबर तक बसों की बुकिग कराई जा सकती है। इसके बाद एक और दो नवंबर के लिए होने वाली परीक्षा को लेकर रोडवेज बसों की बुकिग कराई जा सकती है।
भिवानी डिपो के अधिकारियों का कहना है कि भिवानी और तोशाम के अलावा सिवानी व बहल से भी रोडवेज बसों की बुकिग कराई जा सकती है। बहल और सिवानी में दो रोडवेज कर्मचारी तैनात कर दिए जाएंगे। पुलिस भर्ती के लिए जाने वाले युवा भिवानी पूछताछ केंद्र पर पता कर सकते हैं। वीरवार को इन जगहों के लिए हुई रोडवेज बसें बुक
भिवानी डिपो से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को 12 बसें बुक की गई। इनमें 31 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा के लिए अंबाला, युमनानागर, फरीदाबाद, करनाल, कुरूक्षेत्र, गुरुग्राम के अलावा महेंद्रगढ़ और नारनौल के लिए रोडवेज बसों की बुकिग हुई। बॉक्स..
हरियाणा पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए भिवानी डिपो से रोडवेज बसों की बुकिग की जा रही है। वीरवार को पहले दिन एक दर्जन बसों की बुकिग की गई। 31 अक्टूबर की परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक बुकिग की जा सकती है। एक और दो नवंबर के लिए इसके बाद बुकिग की जाएगी।
- पवन कुमार, स्टेशन सुपरवाइजर
बॉक्स..
हम बहल और सिवानी के उम्मीदवारों के लिए भी सुविधा दे रहे हैं। वे भिवानी आने की बजाय बहल और सिवानी से भी अपने सेंटर के लिए रोडवेज बसों की बुकिग कर सकते हैं। यहां पर रोडवेज कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। इससे पहले तोशाम और भिवानी से यह सुविधा दी गई है।
- मनोज कुमार, महाप्रबंधक, भिवानी डिपो।