Move to Jagran APP

भारत बंद में 1000 पुलिस कर्मचारी संभालेंगे मोर्चा

जिले में तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने 27 सितंबर सोमवार

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Sep 2021 07:38 AM (IST)Updated: Mon, 27 Sep 2021 07:38 AM (IST)
भारत बंद में 1000 पुलिस कर्मचारी संभालेंगे मोर्चा
भारत बंद में 1000 पुलिस कर्मचारी संभालेंगे मोर्चा

जागरण संवाददाता, भिवानी : जिले में तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने 27 सितंबर, सोमवार को भारत बंद के आह्वान पर अपनी पूरी तैयारी की हुई है तो पुलिस प्रशासन ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। पुलिस द्वारा किसानों को कंट्रोल करने के लिए एक हजार कर्मचारी जिले में तैनात किए हैं। किसानों के धरना-प्रदर्शन स्थल पर पुलिस की विशेष पार्टियां तैनात रहेगी। इसके साथ ही नौ स्थानों पर पुलिस के विशेष नाके लगाए जाएंगे। पहले से चल रहे 32 स्थायी नाकों पर सुरक्षा सख्त रहेगी।

loksabha election banner

नेहरू पार्क में संयुक्त किसान मोर्चा व अन्य किसान संगठनों के आह्वान पर तीनों कृषि कानूनों को रद करवाने की मांग को लेकर 27 सितंबर को किसान एकत्रित होंगे। किसानों द्वारा सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक भारत बंद का आह्वान किया गया है। जिले में कानून व्यवस्था व यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए जिला पुलिस द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। जिले में एक हजार पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही नाकों की विशेष व्यवस्था की है। किसानों के 24 प्रदर्शन स्थलों पर रहेगी पुलिस तैनात

किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए जिले के नेहरू पार्क भिवानी, रेलवे स्टेशन भिवानी, लघु सचिवालय, टोल प्लाजा कितलाना, मुंढ़ाल चौक, गांव धनाना, बंसीलाल युनिवर्सिटी के मेन गेट के सामने गांव प्रेमनगर, गांव बामला व रेलवे स्टेशन बामला, गांव निमड़ीवाली, बवानीखेड़ा रेलवे स्टेशन, गांव बड़सी बस अड्डा, देवीलाल चौक लोहारू, गांव खरकड़ी, बाढड़ा टी-प्वाइंट जुई, बहल मेन बाजार, ओबरा, सिवानी मेन बाजार, सुरेंद्र चौक तोशाम, मिराण चौक, ईशरवाल, सांगवान चौक तोशाम, कालुवास गुजरानी मोड़, गांव निनान, थाना सिविल लाइन व शहर भिवानी में पुलिस बल तैनात रहेगा। जिले में इन जगहों पर लगाए जाएंगे विशेष नाके

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए देवालाल चौक भिवानी, रोहतक गेट, भिवानी रोहतक बोर्डर नाका, मुंढ़ाल चौक, कितलाना चौक, सुंदर नहर नाका, हिसार बोर्डर खानक नाका, सूरजगढ़ रोड नाका लोहारू, प्रबंधक यातायात भिवानी शहर भिवानी व अन्य स्थानों पर विशेष नाके लगाए जाएंगे। यातायात सुचारू रखने के लिए पुलिस करेगी प्रयास :

बंद के दौरान लोगों को परेशानी ना हो इसलिए पुलिस यातायात व्यवस्था को बहाल रखने का प्रयास करेगी। जिसके लिए ट्रैफिक पुलिस को विशेष तौर पर अलर्ट किया गया है। ----

ये रहेगी सुरक्षा व्यवस्था :

पुलिस कर्मचारी : 1000

बाइक राइडर : 32

पीसीआर : 14

महिला पुलिस : 100

विशेष नाके : 09

स्थायी नाके : 32

--- वर्जन :

पुलिस द्वारा सुरक्षा की ²ष्टि से व्यापक प्रबंध कर लिये गए हैं। इसके लिए पुलिस ने नाके लगाने के साथ ही किसान संगठनों के से शांति बनाए रखने का आह्वान किया है। पीसीआर व बाइक राडर की ड्यूटी है।

- अजीत सिंह शेखावत।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.