Move to Jagran APP

तीन दिन में फैला तीन गुना कचरा, सफाई में जुटे नप कर्मचारी

चरखी दादरी : दिवाली पर्व के कारण तीन दिनों तक शहर में जमकर खरीदारी ह

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 11:22 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 11:22 PM (IST)
तीन दिन में फैला तीन गुना कचरा, सफाई में जुटे नप कर्मचारी
तीन दिन में फैला तीन गुना कचरा, सफाई में जुटे नप कर्मचारी

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : दिवाली पर्व के कारण तीन दिनों तक शहर में जमकर खरीदारी हुई। दादरी नगर के विभिन्न मुख्य बाजारों, चौराहों पर सैंकड़ों की संख्या में स्टॉलें लगी थी। जहां से लोगों ने अपनी जरूरत के हिसाब से काफी सामान भी खरीदा। मगर इन तीन दिनों में दादरी शहर में कचरे की मात्रा भी काफी अधिक बढ़ गई थी। दिवाली की रात को ही भारी मात्रा में कूड़ा-कर्कट सड़कों पर फैल गया था। हालांकि दीपावली के अवसर पर अधिकांश घर तो विभिन्न रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा रहे थे। मगर सड़कों पर फैला कचरा उस जगमगाहट को कुछ हद तक कम भी कर रहा था। विभिन्न मार्गो, गलियों में पटाखों के बचे हुए अवशेष भी पड़े हुए थे। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी दीपावली के अगले ही दिन से इस कचरे का उठान करने में जुट गए थे। मगर कचरे की मात्रा काफी अधिक होने के कारण सफाई का यह कार्य शुक्रवार को भी जारी रहा। त्योहार के इन तीन दिनों में शहर में कचरे की मात्रा 100 टन से भी पार हो गई थी। सफाई में जुटे 200 कर्मचारी

loksabha election banner

शहर के 21 वार्डो में सफाई कार्य के लिए नगर परिषद में 200 से अधिक कच्चे व पक्के सफाई कर्मचारी तैनात है। इनके अलावा नगर परिषद में तीन ट्रैक्टर व आधा दर्जन आटो टिप्पर मशीन भी है। लेकिन त्योहारी सीजन पर शहर में फैले कचरे को साफ करने के लिए ये कर्मचारी व संसाधन भी कम साबित हुए। लगातार दो दिनों तक सफाई कर्मचारी कार्य पर लगे रहने के बाद भी शहर के अनेक क्षेत्रों में गंदगी फैली हुई थी। हर रोज निकलता है 40 टन कचरा

शहर की आबादी के अनुसार हर रोज शहर में लगभग 40 टन कचरा निकलता है। लेकिन दीपावली पर्व पर लगातार हुई खरीदारी और आतिशबाजी के बाद कचरे की तादाद तीन गुना तक बढ़ गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इन तीन दिनों में लगभग 120 टन कचरा शहर में फैल गया था। हालांकि नगर परिषद के सफाई कर्मियों द्वारा शुक्रवार शाम तक अधिकांश कचरे का उठान भी कर लिया गया था। लेकिन दिनभर शहर के अधिकांश हिस्सों में कूड़े के ढेर लगे हुए नजर आए। कूड़ा उठान में जुटे सफाईकर्मी : एसआइ

दादरी नगर परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर विजय शर्मा ने बताया कि दीपावली पर्व के चलते शहर में काफी मात्रा में कूड़ा फैला हुआ था। बृहस्पतिवार सुबह से ही नगर परिषद के सफाई कर्मचारी शहर से कूड़ा उठान कार्य में जुटे हुए है। उन्होंने बताया कि जल्द ही शहर से पूरी तरह कूड़े का उठान करवा दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.