रहस्यमयी हालात में श्रमिक की मौत
संदिग्ध हालात में श्रमिक की मौत
By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Oct 2018 01:14 AM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 01:14 AM (IST)
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : शहर के एक निर्माणाधीन स्कूल में काम कर रहे श्रमिक की रहस्यमयी परिस्थितियों मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया। घटना को लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। जानकारी के अनुसार 51 वर्षीय अरूण यहां मजदूरी का काम करता था और यही पर रहता था। शुक्रवार की शाम वह
खाना खाकर सोया था। शनिवार की सुबह वह काफी देर तक नहीं उठा तो अन्य श्रमिक उसे जगाने पहंचे। देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस
ने दोपहर को शव सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि अरुण की मौत हृदय गीत रुकने से हुई या फिर इसकी कोई और वजह रही, इसका पता पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें