Move to Jagran APP

चालक की बदनीयती के शक में चलते ऑटो से कूदी महिला

बहादुरगढ़ : सेक्टर-16 में मंगलवार की सुबह एक महिला चालक की बदनीयती के शक में चलते तिपहिया से कूद गई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Jan 2019 12:16 AM (IST)Updated: Wed, 30 Jan 2019 12:16 AM (IST)
चालक की बदनीयती के शक में चलते ऑटो से कूदी महिला
चालक की बदनीयती के शक में चलते ऑटो से कूदी महिला

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : सेक्टर-16 में मंगलवार की सुबह एक महिला चालक की बदनीयती के शक में चलते तिपहिया से कूद गई। इससे उसको काफी चोट आई है। महिला ने चालक पर अपहरण के प्रयास का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उत्तर प्रदेश के रामपुरा निवासी विपिन ¨सह बहादुरगढ़ के एक में रहते हैं। उसकी पत्नी औद्योगिक सेक्टर की एक फैक्टरी में काम करती है। वह पैदल ही फैक्टरी आती-जाती है। मंगलवार को देर होने के कारण वह तिपहिया में सवार हो गई। सेक्टर-16में जब कंपनी के पास तिपहिया पहुंचा तो महिला ने आवाज दी, मगर वह रुका नहीं। ऐसे में महिला को शक हुआ कि तिपहिया चालक उसके अपहरण का प्रयास कर रहा है। ऐसे में डर के मारे महिला चलते तिपहिया से कूद गई। इसके बाद चालक भी अपने तिपहिया को लेकर फरार हो गया। घायल महिला ने अपने पति को फोन पर सूचना दी। पति ने पहुंचकर उसे आकर संभाला और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के पांव में चोट आई है। महिला ने पुलिस को चालक के खिलाफ शिकायत दी। महिला ने बताया कि तिपहिया रोकने के लिए उसने आवाज दी, मगर चालक ने तिपहिया नहीं रोका। इसलिए मजबूरन वह कूद गई। शिकायत पर पुलिस ने तिपहिया चालक को काबू कर लिया। वह उम्रदराज शख्स मिला। चालक ने सफाई दी कि उसे महिला की आवाज सुनाई नहीं दी थी। जब कूदी तो उसने तिपहिया रोका था। डर के कारण वह भगा गया। इसके बाद महिला ने लिखित शिकायत नहीं दी। ---मामला स्पष्ट हो गया। महिला ने कोई कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। अगर शिकायत आती है तो पुलिस मामले की जांच करेगी। --करण ¨सह, अतिरिक्त एसएचओ, सेक्टर-6 थाना

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.