वर्ल्ड कप में स्वर्ण जीतने का है विश्वास: अभिषेक वर्मा
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : जकार्ता एशियन खेलों में देश को रजत पदक दिलाने वाले भारतीय
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :
जकार्ता एशियन खेलों में देश को रजत पदक दिलाने वाले भारतीय तीरदाज अभिषेक वर्मा ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य तुर्की में हो रहे वर्ल्ड कप फाइनल में देश के लिए स्वर्ण जीतना है। हरियाणा की खेल नीति से प्रभावित अभिषेक मानते है कि खेलों को बढ़ावा देने में यह प्रदेश सबसे आगे निकल रहा है।
अभिषेक रविवार को बहादुरगढ़ में स्वर्णकार संघ के कार्यक्रम में आए थे। यहा पर समाज ने उनका अभिनंदन किया। अर्जुन अवॉडी अभिषेक वर्मा ने बातचीत में कहा कि एशियन में पदक जीतना काफी मुश्किल था। 50 से ज्यादा देश आए थे। अब 10 दिन बाद वे तुर्की में वर्ल्ड कप फाइनल में हिस्सा लेने जाएंगे। उनकी कोशिश इतिहास दोहराने की होगी। उन्होंने हरियाणा की खेल नीति को सराहा और कहा कि खेलों को प्रोत्साहन देने में हरियाणा का कोई जवाब नही है। यह एक तरह से खेलों को प्रोत्साहन का अगुवा बन रहा है। उम्मीद है कि अन्य सभी राज्य भी हरियाणा का अनुसरण करते हुए खेलों को इसी तरह बढ़ावा देंगे। अभिषेक ने समाज के युवा वर्ग को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भाग लेने को प्रेरित किया और कहा कि मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ना चाहिए। फल की ¨चता नही करनी चाहिए। अभिषेक ने कहा कि देश के लिए पदक जीतना हर खिलाड़ी का सपना होता है। पदक जीतने के बाद जो मान सम्मान मिला उससे वे बेहद खुश है। उनके साथ आए कोच दिनेश वर्मा ने कहा कि अभिषेक होनहार खिलाड़ी है। पहली बार जीता तो इसने नेशनल रिकार्ड बनाया था।