विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहादुरगढ़ में दो सड़क हादसों से दो लोगों की मौत, केएमपी और बाईपास पर हुआ एक्सीडेंट

Published: Thu, 15 Oct 2026 03:27 AM (IST)

बहादुरगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। केएमपी एक्सप्रेसवे पर कैंटर की टक्कर से एक ...और पढ़ें

दो सड़क हादसों से दो लोगों की मौत। सांकेतिक फोटो

दो सड़क हादसों से दो लोगों की मौत। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. बहादुरगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में मौतें।

  2. केएमपी एक्सप्रेसवे पर कैंटर-टेंपो टक्कर में एक की जान।

  3. बहादुरगढ़ बाईपास पर अज्ञात वाहन से दूसरी मौत।

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। क्षेत्र में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। आसौदा गांव के पास केएमपी एक्सप्रेसवे पर कैंटर की टक्कर से टेंपो सवार युवक की जान चली गई। वहीं, बहादुरगढ़ बाइपास पर फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।

उसकी पहचान नहीं हो पाई है। केएमपी एक्सप्रेसवे पर कैंटर चालक ने आगे चल रहे छोटे टेंपो को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दिल्ली के आजादपुर निवासी रणजीत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी गौरव जख्मी हो गया।

बुधवार को शव को सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को साैंपा गया। गौरव की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। उधर, बाइपास पर मौत का शिकार हुए करीब 35 वर्षीय युवक के शव की पहचान नहीं हो सकी है। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने 72 घंटे तक नागरिक अस्पताल में रखवाया है। युवक के स्वजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

खेत से सोलर पंप के पार्ट चोरी

गांव रोहद निवासी रामनिवास के खेत से सोलर पंप के पार्ट चोरी हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। रामनिवास ने आसौदा थाने में शिकायत में बताया कि वह 10 अक्टूबर की शाम को सोलर पंप बंद करके आया था। अगले दिन सुबह करीब सात बजे खेत में पहुंचा तो पंप की प्लेटों के तार और केबल गायब मिले। उसने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन सामान नहीं मिला।

लापता युवक का सुराग नहीं

लाइनपार थाना क्षेत्र के धर्म विहार से लापता युवक का सुराग नहीं मिल पाया है। गली नंबर चार निवासी विष्णु ने अपने 35 वर्षीय मामा कालू की गुमशुदगी की शिकायत पुलिस को दी है। शिकायत के अनुसार कालू 8 अक्टूबर को बिना बताए घर से चला गया था। स्वजन ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।