दुकानदार ने फुटेज देखकर तीन घंटे में पकड़े चार चोर, एक फरार
शहर की महाबीर पार्क कालोनी में स्थित एक किरयाणा स्टोर में रात को शटर उखाड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। सुबह घटना का पता लगा तो पुलिस को सूचना दी गई, मगर पुलिस नहीं पहुंची। बाद में पीड़ित स्टोर संचालक के परिवार ने सीसीटीवी फुटेज के जरिये एक चोर की पहचान कर ली और तीन घंटे अंदर ही तीन और को काबू कर लिया। पांचवां फरार हो गया। जब कालोनी में हंगामा मचा, तब पुलिस पहुंची। इस पर चारों को पुलिस के हवाले कर दिया। सभी नाबालिग बताए जा रहें हैं। पुलिस छानबीन कर रही है। वारदात से पहले आ
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :
शहर की महाबीर पार्क कालोनी में स्थित एक किराना स्टोर में रात को शटर उखाड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। सुबह घटना का पता लगा तो पुलिस को सूचना दी गई, मगर पुलिस नहीं पहुंची। बाद में पीड़ित स्टोर संचालक के परिवार ने सीसीटीवी फुटेज के जरिये एक चोर की पहचान कर ली और तीन घंटे के अंदर ही तीन और को काबू कर लिया। पांचवां फरार हो गया। जब कालोनी में हंगामा मचा, तब पुलिस पहुंची। इस पर चारों को पुलिस के हवाले कर दिया। सभी नाबालिग बताए जा रहें हैं। पुलिस छानबीन कर रही है। वारदात से पहले आरोपितों ने पूरा इंतजाम भी किया था। बाहर के सीसीटीवी कैमरे के तार काट दिए थे। पड़ोस के मकान गेट पर बाहर से लोहे की चेन बांध दी थी। आशंका है कि शहर में हाल ही में हुई चोरी की अन्य वारदातों में भी इनका हाथ हो सकता है।
महाबीर पार्क में स्थित अनिल किराना स्टोर को रात डेढ़ बजे निशाना बनाया गया। आरोपितों में से पहले एक स्टोर के सामने पहुंचा। वहां खड़ी वैगनार गाड़ी को खोलने की कोशिश की गई। इसके बाद दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के तार काट दिए गए। स्टोर के शटर को लोहे की राड से उखाड़ने के बाद एक आरोपित अंदर घुस गया। उसने मुंह को कपड़े से ढक रखा था। मोबाइल टार्च से उसने स्टोर को खंगाला। गल्ले में रखे 15 हजार रुपये के अलावा गोदान पात्र भी उड़ा लिया। उसमें दो हजार से ज्यादा रुपये थे। इसके अलावा परफ्यूम, सिगरेट व अन्य सामान चोरी करके फरार हो गए। ----नहीं पहुंची पुलिस तो खुद पकड़े चोर स्टोर संचालक अनिल के भांजे विशाल ने बताया कि साढ़े चार बजे एक किरायेदार का फोन आया कि स्टोर का शटर उखड़ा हुआ है। इसके बाद वे स्टोर पर पहुंचे। शटर खोलकर चैक किया। पुलिस को सूचना दी गई, मगर पुलिस नहीं पहुंची। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक की। बाहर के कैमरे में ज्यादा रिकार्ड नहीं हो पाया, क्योंकि शटर उखाड़ने से पहले उसके तार काट दिए गए थे। अंदर के कैमरे में एक आरोपित ही दिखा। वह पैसे और सामान उठाकर बाहर डालता दिख रहा है। पुलिस नहीं पहुंची तो उन्होंने अपने स्तर पर आरोपित की पहचान शुरू की। इसमें पता चला कि सीसीटीवी में दिख रहा ाचोर महाबीर पार्क का ही रहने वाला है। उसकी तलाश शुरू की गई, वह घर पर ही मिला। उसके जरिये एक-एक करके चार आरोपित पकड़े गए। इनका पांचवा साथी अभी फरार है। इनमें से एक मास्टर माइंड है। सभी वारदातों की प्ला¨नग वही करता है। पहले की रेकी, फिर तीन मिनट में वारदात सीसीटीवी में दिख रहा है कि रात को 1:28 बजे एक आरोपित स्टोर के बाहर पहुंचता है। वह गाड़ी को खोलने की कोशिश करता है। इसके बाद सीसीटीवी के तार काटता है। 1:40 बजे उन्होंने शटर उखाड़ा और अंदर प्रवेश किया। 1:43 पर यहां से निकल गए। इनमें से ज्यादातर दूसरे राज्यों के रहने वाले हैं। एक का परिवार उप्र के बलिया जिले का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि ये नशे की गोलियों का इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद पिटाई का भी इन पर असर नहीं होता। आशंका है कि शहर में हाल ही में हुई चोरी की वारदातों में इनका हाथ हो सकता है। उधर, जब पीड़ित किरयाणा स्टोर मालिक ने ही चार चोरों को ढूंढ निकाला और उन्हें पकड़कर ले आए तब 11 बजे के बाद पुलिस वहां पहुंची। इस पर चारों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की कार्यशैली को लेकर लोगों ने कड़ा आक्रोश जताया और खूब हंगामा किया।
--घटना को लेकर जांच की जा रही है। आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
--रवि कुमार, सेक्टर-6 थाना प्रभारी